23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! ...
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक दिवेदी के प्रयास से विद्युत सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर आया, 14 अगस्त को देर रात तक काम चलने के बाद बिजली की उत्पन्न अकस्मात समस्या से 15 अगस्त को निजात मिलने का ध्वज लहरा गया।


आपको जैसा की मालूम है की शहर के चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल जाने से तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।आधे शहर अंधेरे में डूब गया था। शहरी जनता को विद्युत समस्या से निजात दिलाने के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तत्काल हरकत में आये। उनकी पहल पर कल सवेरे नया ट्रांसफार्मर आ गया, औऱ देर रात तक काम चला जिससे अचानक हुई बिजली समस्या से लोगों को निजात मिल गई।

विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! ...
खबर की डिटेल में जाये तों शहर में 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन में स्थित 8 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी।

यह देख कर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए ऊर्जा मंत्री और प्रबंध निदेशक आगरा से इस मामले में वार्ता की और नए ट्रांसफार्मर को शीघ्र मंगाने के लिए अनुरोध किया जिसके फलस्वरूप प्रयागराज से 14अगस्त की सुबह 5 बजे नया 8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर आ गया। जिसे स्थापित कर कल विद्युत व्यवस्था पूर्णतया सामान्य कर दी गई।

विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! ...
बताते चलें कि चिल्ला रोड रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में आग लग जाने से 8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर के साथ ही ट्रांसमिशन विभाग 33 केवी लाइन का ब्रेकर और सीटी भी जल गई और लगभग 40 लाख रुपये के उपकरण फुंक गए । ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन फीडरों की बिजली बंद हो गई थी। इनमें बांदा फीडर, कालूकुआं और कनवारा फीडर शामिल हैं। देर रात तक इन इलाकों की बिजली बहाल हो पाई।अवर अभियंता रविकांत अनुरागी ने बताया किउस दिन देहात क्षेत्र के दूसरे ट्रांसफार्मर से फीडरों को जोड़ कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रकाश के जन संपर्क का अनोखा प्रवाह : छलका जनता के “प्रेम का पैमाना”

City News Uttar Pradesh

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

साथी यूपी: मानदेय के नाम पर खर्च हो रहे डेढ़ करोड़ ! मियां की जूती मिंया का सर वाली कहावत ?

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नवदुर्गा महोत्सव” में सहभागिता, देवी माँ की प्रतिमाओं का किया पूजन

City News Uttar Pradesh

सपा बांदा सदर से प्रदीप जड़िया का नाम क्या करेगी फाइनल ? जडिया की जड़ चयन समिति में हुई मजबूत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़