City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले- किसानों को मवाली कहना देश का अपमान, मीडिया समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की निंदा की …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा के एक मंत्री द्वारा आंदोलनकारी किसानों को मवाली कहना मानसिक दिवालियापन है। यह देश की दो तिहाई जनसंख्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि किसानों का उगाया अनाज खाना भाजपाई बंद कर दें।


अखिलेश यादव यादव ने मीडिया समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दमन और अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट असंविधानिक है। जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो जनता की बात करते हुए सरकार की नाकामियों व सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, उन्हें डराने के लिए ईडी जैसी अनेक जांच एजेंसियां दिल्ली और लखनऊ में सक्रिय हो गई हैं।


इससे ज्यादा भारत के लोकतंत्र के लिए कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता है, जहां सरकारी संस्थाएं जनता की आवाज दबा रही हैं। स्वस्थ लोकतंत्र में असहमति और नाराजगी सामने आनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार अपने खिलाफ एक शब्द नहीं सुनना चाहती। पर, सरकार को याद रखना चाहिए कि समय आने पर जनता सरकार को हटाना भी जानती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया बयान: आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह

City News Uttar Pradesh

तीन नए कानून के विरोध में अधिवक्ताओं में उबाल: राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

विधायक प्रकाश का धार्मिक स्थलों को नया आयाम: हनुमान एवं बाम्बेश्वर मंदिरों में शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़