- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनंद सिंह नें मुख्यालय के मुक्ति धामों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां की खामियों एवं समस्याओं से मुक्ति के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

शहर के हरदौली घाट मुक्तिधाम, मुक्तिधाम राजघाट स्थल एवं मुक्तिधाम खाईंपार स्थल का जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह समिति के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी नें पहले हरदौली घाट मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। प्रबंधक संतोष गुप्ता नें बताया कि हरदौली घाट एवं राजघाट में विद्युत शवदाह गृह की मशीन खराब अवस्था में है। सार्वजनिक शौंचालय क्रियाशील नहीं है। डीएम के पूछने पर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नें बताया कि शीघ्र मरम्मत का कार्य कराया जायेगा। जिलाधिकारी नें निर्देशित किया गया कि विद्युत शवदाह गृह की मशीन के मरम्मत हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से वार्षिक अनुबन्ध की कार्यवाही कराये। सार्वजनिक शौंचालय को शीघ्र क्रियाशील कराया जाये।

समिति के सदस्यों द्वारा वाहन पार्किंग हेतु मुक्तिधाम के पास की भूमि की पैमाइश कराकर पार्किंग स्थल बनाये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि भूमि की पैमाइश कराकर ग्रामसभा से बदलने की नियमानुसार कार्यवाही करें। समिति के सदस्यों नें यह भी बताया की मुक्तिधाम खाईंपार में रामनिवास मन्दिर के पास पुल बना हुआ है, लेकिन एप्रोच रोड़ मुक्तिधाम तक नहीं है, जिस कारण आने जाने में असुविधा होती है। जिलाधिकारी नें अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 वें वित्त से सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव कराके कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अधिकारी नें जानकारी दी की मुक्तिधाम हरदौली घाट में 5 एवं मुक्तिधाम खाईंपार में 2 शवदाह शेडो का निर्माण कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी नें निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता से कराने को कहा। निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश, मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू,मनोज जैन , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
