City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पशुपालन को व्यावसायिक रूप से बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाना फायदेमंद : कुलपति …

 

– पशुपालक वर्षा ऋतु में पशुओं का रखें ध्यान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्षा ऋतु में पशुओं की देख-रेख पर विशेष ध्यान देना चाहिये। पशुपालन हर दृष्टिकोण से लाभ का व्यवसाय है। ऐसे में पशुओं के आहार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आहार प्रबन्धन के लिए हरे चारे के साथ-साथ सूखा चारा एवं उचित मात्रा में राशन देने से पशुओं की उत्पादकता पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। हरे चारे की उपलब्धता से दुधारू पशुओं की भोज्य व्यवस्था को सुदृढ व पशुओं के पोषण पर होने वाले खर्च को भी कम किया जा सकता है। इसलिए इस समय पशुपालक व किसान बन्धु हरे चारे की फसलां मक्का, बाजरा, एमपी चरी, ज्वार नेपियर, घास इत्यादि की बुवाई करते है तो आने वाले समय के लिये चारे की उपलब्धता बनी रहेगी।

कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा. यूएस गौतम ने पशुपालकों को सलाह दी की हर हाल में पशुपालन को व्यवसायिक रूप से बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक को अपनाना फायदेमंद होगा।


कृषि विज्ञान केन्द्र के पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डा. मानवेन्द्र सिंह ने पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोग जैसे खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू, चिकिन पॉक्स, लंगड़ी, ज्वर इत्यादि के संक्रमण का खतरा बरसात में बढ़ जाता है। फलस्वरूप इलाज में पशुपालकों को धन हानि के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ जाती है। इन रोगो से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य प्रमुखता के साथ वर्षा शुरू होने से पहले कराया जाना अति आवश्यक है। अतः जिन पशुपालकों ने अपने पशुओ में टीकाकरण नही कराया है, वह सभी पशुपालक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण पशुपालन विभाग के सहयोग से अवश्य करायें। बर्षा ऋतु में बकरी पालक अपने बकरीयों को रोग से बचाने के लिए साफ-सुथरा एवं सूखे जगह का चयन करें।

विवि के पशुपालन विभाग के सहायक प्राध्यापक, डा. मयंक दुबे ने बताया कि पशुपालक दुधारू पशुओं का विशेष ध्यान रखें। वर्षा ऋतु में पशुओं के बैठने के स्थान में सूखा रखना आवश्यक है। गीले स्थानों पर पशुओं को बांधने से कई जीवाणु जनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। सभी दुधारू पशुओं को समय से टीकाकरण करवाना पशुधन हानि से बचाने के लिए जरूरी है। दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन के लिए आहार प्रबन्धन अच्छा होना चाहिये।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र का गजब निर्णय: सुधरेगी विजली, बनेंगे तीन नये स्टेशन

मंत्री रामकेश की विश्वनाथ नगरी में गूंज रही पुकार : अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम पहुंचे कोतवाली देहात, फरियादियों की सुनीं समस्याएं …

City News Uttar Pradesh

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

City News Uttar Pradesh

बांदा में ढाई दशक से नहीं बना प्रस्तावित यमुना ब्रिज: लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान !

ब्रेकिंग न्यूज़