- विनोद मिश्रा
बांदा। अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गई। एसपी ने समीक्षा बैठक के दौरान आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने अपराध की भी समीक्षा की तथा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर चेकिंग, जिला बदर अपराधियों के साथ-साथ आदतन अपराधियों पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी। ऐसे व्यक्ति जो शस्त्र प्रदर्शन कर भय का माहौल उत्पन्न करते है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

एसपी अभिनंदन के कहा कि जब तक चुनाव न संपन्न हो जाएं तब तक थाना व चौकी क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। मतदान को लेकर अगर कोई सदस्यों को डराने व धमकाने का प्रयास करें तो उस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, अतर्रा आनंद कुमार पांडेय, बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार के अलावा शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा, नरैनी सविता श्रीवास्तव, बबेरू विनोद कुमार, थाना कोतवाली देहात योगेंद्र प्रताप सिंह, मटौंध रामजी सिंह, तिंदवारी प्रदीप सिंह यादव, अतर्रा अरविंद सिंह गौर, गिरवां अर्जुन सिंह, बदौसा मों. अकरम, कमासिन रामाश्रय, पैलानी उमेश सिंह, जसपुरा सुनील सिंह, कर्मा रामआसरे सरोज, फतेहगंज नंदराम प्रजापति सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
