City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : उप निदेशक का फूटा गुस्सा, क्यों नहीं पूरे अधूरे शौचालय !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय सोच का विषय बन गये है। आलम यह है की ज्यों-ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता ही गया। अब अधूरे पड़े शौचालयों को पूरा करने और जो बन गए हैं, उन्हे संचालित करने को उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने तीन दिन की मोहलत दी है। गुस्सा दिखाया है की इस तय समय में शौचालय उपयोग के लिए तैयार नहीं हुए तो उन पर खर्च की गई धनराशि संबंधितों से वसूली जाएगी।


गांवो को खुले में शौंच मुक्त बनाए रखने को ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। कई गांवो में इनकी गुणवत्ता में कमियां मिल रही है। चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह अधूरे व मानकविहीन बने सामुदायिक शौचालयों को लेकर बेहद खफा हैं। निरीक्षण में मिली इस तरह की कमियों को मिटाकर इन्हें संचालित करने को तीन दिन की मोहलत दी है।

उपनिदेशक ने बताया कि मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिन के अंदर अधूरे व मानक विहीन बने सामुदायिक शौचालयों को पूरा कराकर एनआरएलएम समूहों को हैडओवर नहीं कराया गया तो संबंधित पंचायत सचिव, प्रशासक व तत्कालिन प्रधान से निर्माण में खर्च हुई धनराशि को आधी-आधी वसूली जाएं। उप निदेशक ने सभी सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाकर चालू करने को कहा है।अब तो स्थिति तीन दिन बाद ही स्पष्ट होगी की उप निदेशक के निर्देश का निर्धारित समयावधि में पालन होता है या नहीं, अन्यथा की स्थिति में क्या कार्यवाई होती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश एलर्ट : बुंदेलखंड और पूर्वांचल में नलकूपों का होगा आधुनिक करण

बांदा में तरल प्राण वायु देगीं जीवन दान : विधायक प्रकाश के प्रयास का परिणाम

बिजली का झटका: पहले तार, अब ट्रांसफॉर्मर मरम्मत पर दस घंटे कटौती बढ़ा रही दिक्कत

City News Uttar Pradesh

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़