24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

Banda : लग्जरी कार झोपड़ी में घुसी, मासूम की मौत,चार घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी। एक माह के मासूम की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोटें आने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस देर शाम तक वाहन स्वामी की जानकारी नहीं दे सकी। बताया गया है कि पंक्चर हो जाने पर कार अनियंत्रित हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार में भाजपा का झंडा लगा है।

अतर्रा नगर निवासी पूरा परिवार लग्जरी कार में चित्रकूट से वापस आ रहे थे। बुधवार को सुबह बदौसा रोड पावर हाउस के पास अगला पहिया पंक्चर हो जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी के बाहर सो रहे एक माह के मासूम पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


उसकी मां नगीना, सोनी, मीरा व तुलसीदास घायल हो गईं। इनमें दो को ज्यादा चोटें आईं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। राहगीरों ने चार पहिया वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

उधर, मृतक बच्चे की मां नगीना का आरोप है कि महिला द्वारा कार चलाना सीखने के दौरान यह हादसा हुआ है। कार में भाजपा का झंडा लगा है। कार क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित की बताई गई है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। थाना इंसपेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

– ट्रक पेड़ से टकराया, तीन घायल
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौरा खदान के पास ट्रक पेड़ से टकरा गया। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ये सभी रायबरेली जनपद के हैं। घायलों में चालक विजय विश्वकर्मा (चांदाटीकर), क्लीनर संदीप (खजुर) व एक अन्य चालक अनूप (लालगंज) शामिल हैं। उन्हें अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घायलों ने बताया कि अचानक बाढ़ आ जाने पर वह ट्रक लेकर ऊपर भाग रहे थे। तभी हादसा हो गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

बसपा चीफ मायावती ने पार्टी में बगावत से किया इनकार, बोलीं- यह सपा का छलावा, विधायक पहले से ही निलंबित

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

राम दरबार में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव नें मचाई धूम, झूम उठे भक्त

City News Uttar Pradesh

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh

दहेज हत्या कांड में दो महिला गिरफ्तार: बहू को जिंदा जलाने का है संगीन आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़