27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से स्थापित पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाई शो पीस हैं। जबकि इनके भवन निर्माण व मशीनों की स्थापना में लाखों रुपये खर्च हुए थे। यह स्थिति मंडल के चारों जिलों की इकाइयों की है। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी इस नकारे पन पर बेहद खफा हुये हैं। उन्होने इन्हें सक्रिय रूप से संचालित कर उत्पादन शुरू करने के लिए एक पखवारे की मोहलत दी है।


आपके संज्ञान मे ला दें की चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा में पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचायत उद्योग इकाइयां सेनेटरी नैपकिन उत्पादन के लिए स्थापित की गई। ताकि इनके जरिए स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही लोगों को उद्योग के रूप में रोजगार मिले। विभागीय जानकारी के मुताबिक इन इकाइयों की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। भवन निर्माण व मशीनों की स्थापना में लाखों रुपये खर्च भी हुए। बताते हैं कि कुछ दिन सेनेटरी नेपकीन का उत्पादन ठीकठाक चला। बाद में इकाइयों का काम शिथिल पड़ गया। जबकि इनके संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी उद्योग व्यवस्थापकों के पास है। इकाइयों को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए सदर विधायक नें चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत को एक पखवारे की मोहलत दी है। कहा है कि इस समय अवधि के अंदर इकाइयां ठीक से संचालित नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदारी उद्योग व्यवस्थापक की होगी।


आपको बता दें की मंडल के चारों जिलों में पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाइयां स्थापित हैं। इन्हें स्थापित हुए छह से सात साल पूरा होने वाला है। इधर इनमें उत्पादन व इनका संचालन शिथिल पड़ गया है। विधायक प्रकाश की चेतावनी के अनुसार एक पखवारे में पूरी क्षमता के बांदा इकाई को शुरू नहीं कराया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


इसी क्रम मे पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन केंद्रों को सक्रिय रूप से पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए डीडी पंचायत ने मंडल के जिला पंचायतराज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि उद्योग व्यवस्थापक द्वारा की जा रही देखरेख के अलावा इन इकाइयों में डीसी (जिला सलाहकार) को प्रभारी बनाया जाए ताकि इनका बेहतर ढंग से संचालन हो और उत्पादन भी क्षमता के अनुरूप हो सके।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की ‘आत्मनिर्भर’ पर चर्चा: स्वदेशी अपनानें पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

पीएम मोदी से मिले शतरुद्र प्रकाश: 30 मिनट तक हुई मुलाकात, नई दिल्ली में काशी के विकास पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव : आशुतोष त्रिपाठी नें अध्यक्ष पद पर मारी हैट्रिक

City News Uttar Pradesh

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़