City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : प्यार पर लगा पहरा तो मौत को गले लगाया, ट्रेन के सामने कूद गए प्रेमी युगल …

 

चित्रकूट :  प्यार पर पहरा लगा तो प्रेमी युगल ने मध्यप्रदेश के रीवां से चित्रकूट आकर जान दे दी। मानिकपुर में मुंबई-हावड़ा रेल रूट पर पर दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। दोनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर पड़ताल शुरू की है। मध्यप्रदेश के चाकघाट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली है।

मध्यप्रदेश के रीवां के चाकघाट थानांतर्गत क्षेत्र में रहने वाले किराना दुकानदार के बेटे का पड़ोस की ही युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों छिप छिपकर मिलते थे और साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। कुछ वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी स्वजन को हुई तो प्यार पर पहरा लगा दिया गया। शादी का प्रस्ताव रखा गया तो स्वजन तैयार नहीं हुए। प्यार मुकम्मल होता न देखकर प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग निकले। स्वजन ने चाकघाट थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।


प्रेमी युगल एक सप्ताह से भटकते हुए चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन आ गए। बुधवार की रात दोनों मुंबई-हावड़ा रेलखण्ड के मानिकपुर पनहाई सेक्सन के बीच गुरौला गांव के पास पहुंच गए। गुरुवार की सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। रात में किसी समय प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। मानिकपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद स्वजन को सूचना दी। मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र चौरसिया ने बताया कि प्रेमी युगल के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई है। दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। चाकघाट थाना में गुमशुदगी दर्ज है, स्वजन को बुलाया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Shrikant Tyagi Case : महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत को मिली जमानत, क्या आरोपित आएगा जेल से बाहर ?

City News Uttar Pradesh

Banda : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान नें की खुदकुशी !

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

बांदा : डीजीपी कार्यालय मै तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई थी लूट, एसओजी समेत आठ टीमें खोजने में जुटी

विधानसभा चुनाव की “आहट” डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की “तड़तड़ाहट” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़