City News Uttar Pradesh
डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल
उत्तर प्रदेश

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीआईजी राजेश एस. ने शनिवार को थाना बबेरु व क्षेत्राधिकारी कार्यालय बबेरु पर अचानक धावा बोला। इस दौरान पूरे महकमे में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान “लापरवाही और गड़बड़ी” की परतें उधड़ गईं।

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

डीआईजी राजेश एस.ने “कड़े तेवर” दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया “या तो सुधरो, या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो !” अभिलेखों और रजिस्टरों में भारी गड़बड़ियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। अपराध और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने का फरमान सुनाया गया।

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

जनसुनवाई में लापरवाही करने वालों पर डीआईजी ने सख्त नाराजगी जताई और चेतावनी दी “पीड़ित की फरियाद अनसुनी करने वालों की जगह अब वर्दी नहीं, जेल होगी !” जनता के बीच भरोसा कायम करने के लिए डीआईजी ने नियमित पैदल गश्त, संदिग्धों की सघन चेकिंग और सख्त वाहन तलाशी अभियान को तत्काल प्रभाव से बढ़ाने का हुक्म दिया। महिला हेल्प डेस्क की दुर्दशा पर भी फटकार लगाते हुए उसे बेहतर बनाने के आदेश जारी किए।

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

निरीक्षण के दौरान डीआईजी राजेश एस. ने अनुशासनहीनता और ढिलाई पर करारा प्रहार करते हुए एक आरक्षी और दो उपनिरीक्षकों पर सस्पेंशन की तलवार चला दी। महकमे में उनके इस एक्शन से अफसरों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी “काम नहीं किया तो अगला औचक निरीक्षण आखिरी होगा !”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- तीन खनन माफिया गिरफ्तार, लगा गैंगेस्टर, जब्त होगी सम्पत्ति !

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस कार्यालय के नजदीक बैंक से रुपयों भरा बैग चोरी …

सिमौनी धाम में वीआईपियों का जमघट : आशीर्वाद के साथ छका भंडारा

City News Uttar Pradesh

अवैध अतिक्रमण पर फिर चला बाबा का बुलडोजर, प्रशासनिक अधिकारियों ने ढहाया अवैध कब्जा

भाजपा में ‘अंदरूनी कलह’ : स्थापना दिवस से पहले ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा संगठन

City News Uttar Pradesh

अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया बयान: आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

ब्रेकिंग न्यूज़