23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

 

सीतापुर : बम्हनावां में गुरुवार की दोपहर बेटों ने पिता को बेरहमी से मार डाला। पहले तो पिता के सिर को ईंटों को कूचा, फिर कुल्हाड़ी से धड़ को भी अलग कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बम्हनावां निवासी रामसहाय पिछले चार वर्षों से लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। उसने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से दो बेटे पैतृक गांव में ही रहते हैं। रामसहाय बुधवार को लखनऊ से अपनी पत्नी गीता देवी के साथ वापस आया था।

पुलिस के मुताबिक रामसहाय अपना सामान लेने के लिए पिकअप से आया था। यहीं पर सामान भरने की तैयारियों के बीच उसका विवाद बेटों संतराम और सहजराम से शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बेटों ने अपने पिता की धुनाई शुरू कर दी। इसी दौरान छोटा बेटा सहजराम ईंट उठा लाया और अपने पिता का सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले। इसी दौरान रामसहांय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत के बाद भी रामसहांय के बाद भी सहजराम ने कुल्हाड़ी उठाई और गर्दन पर कई प्रहार किए। इससे रामसहांय का सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि बीचबचाव के बीच रामसहांय की दूसरी पत्नी गीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

…और भाग गया पिकअप चालक
विवाद शुरू होने के बाद ईंट और कुल्हाड़ी चलने लगी तो पिकअप से सामान लेने आया चालक भी मौके से फरार हो गया। उस वक्त तक पिकअप पर सामान नहीं रखा गया था।

– एएसपी ने किया मुआयना
घटना की सूचना पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की और घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई।

– मुकदमा दर्ज

सत्येंद्र कुमार राय, एसओ रेउसा ने बताया कि ‘पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पारिवारिक कलह की वजह से रामसहांय के बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने ‘बांदा’ में बजाई ‘खतरे की घंटी’: सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ?

City News Uttar Pradesh Desk

वालीबाल प्रतियोगिता: लोहरा की टीम ने गोयरा को हराकर जीती चैंपियनशिप

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश दें ध्यान: पीडब्लूडी गढ्ढा मुक्ति का तीन करोड़ कर रहा बंदर-बांट !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासू बोली : चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने को वह कटिबद्ध

City News Uttar Pradesh

मौलाना नजीब अहमद एवं कुनबे नें अवैध तरीके से अर्जित की 10 हजार बीघा जमीन? राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आशंका?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़