31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा: 12 वाहन सीज, दर्जनों पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा: 12 वाहन सीज, दर्जनों पर कार्रवाई

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में अवैध खनन और बिना फिटनेस, टैक्स या मानक के संचालन कर रहे वाहनों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को सीज किया है। यह अभियान जिलाधिकारी जे. रीभा के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया, जिसमें एआरटीओ प्रशासन शंकर सिंह और जिला खनन अधिकारी राज रंजन की संयुक्त टीम ने कुर्शेजा से तिंदवारी मार्ग के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा: 12 वाहन सीज, दर्जनों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग, अवैध बालू परिवहन, फिटनेस और बीमा का अभाव, टैक्स बकाया और नंबर प्लेट में गड़बड़ी पाई गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 12 वाहन तुरंत निरुद्ध कर दिए गए, जबकि 14 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम के अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह बिना वैध कागजात, फिटनेस, बीमा और टैक्स के वाहन संचालित न करें।

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा: 12 वाहन सीज, दर्जनों पर कार्रवाई

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार चलेगा और लोगों से अपील की कि वे मानक के अनुरूप ही वाहन संचालन करें, अन्यथा जुर्माने के साथ-साथ वाहन सीज और मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की पहल : बिजली की लो वोल्टेज समस्या का हुआ हल !

City News Uttar Pradesh

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज, ओवरलोड ट्रकों पर भी चला चाबुक …

City News Uttar Pradesh

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त”

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन के निर्देश: सड़क सुरक्षा माह में बनेगी मानव श्रंखला

City News Uttar Pradesh

किशोरी का अपहरण कर ‘सामूहिक’ दुष्कर्म, पुलिस ‘आरोपियों की पकड़’ में विफल !

बसपा महारथी बांदा सदर बैठक में हुये निढाल, विधायक प्रकाश दिवेदी का देख कमाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़