30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ घोषित, इस बार पैरेंट्स को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां
उत्तर प्रदेश

यूपी: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ घोषित, इस बार पैरेंट्स को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 21 मार्च के बीच होंगी। पूरी परीक्षा 50 नंबर की होगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। शासन ने इसके लिए मॉडल पेपर भी जारी किया है।

यूपी: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ घोषित, इस बार पैरेंट्स को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां
UP: Schedule of examinations of council schools announced, this time copies of children will be shown to parents

शासन के अनुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 50-50 फीसदी होंगे। कक्षा चार-पांच में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30-70 फीसदी होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित ही होगी। इसमें पूरे नंबर लिखित परीक्षा के ही दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रश्न पत्र 14 मार्च तक विद्यालयों को उपलब्ध कराएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार तय करेंगे।

यूपी: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ घोषित, इस बार पैरेंट्स को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां
UP: Schedule of examinations of council schools announced, this time copies of children will be shown to parents

कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा।मूल्यांकन कार्य परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा और 31 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कक्षा एक से आठ के किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वच्छ बांदा सुंदर बांदा : ब्रिज के नीचे बनेगा पार्क, राज्य मंत्री रामकेश नें किया शिलान्यास

किसानों पर महंगाई की दोहरी मार : डीजल के बाद अब डीएपी खाद के दाम में 150 रुपये की का हुआ भारी इजाफा

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें बांटी खुलजा सिम-सिम की चाभी …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पहुचे गांव, ग्रामीणों का जाना हाल …

यूपी : मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आई प्रदेश सरकार, श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए करेगी यह काम

ब्रेकिंग न्यूज़