- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति बेसिक शिक्षा की “दुर्दशा पर हैरान एवं अचंभित” हैं। हालात यह है की “ज्यों -ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता” ही गया।

डीएम दुर्गा शक्ति ने मंगलवार प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग भाग-1 व 2 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। तो यहां “सुव्यवस्था कम दुर्दशा सी ज्यादा परिलक्षित” हुई। प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग भाग-1 का निरीक्षण किया। कक्षा-5 के बच्चों से हिन्दी पुस्तक व विलोम शब्द पूछा। कक्षा-4 के बच्चों से गणित से सम्बन्धित प्रश्न कर शिक्षा की गुणवत्ता का “आकलन” किया।

हालत “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” सी मिली। “दुखित मना डीएम” नें बच्चों को हिन्दी शिक्षा पर और ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन किचेन सेड का कार्य तीन दिन के अन्दर पूर्ण कराये जाने एवं पानी के टैप लीकेज को ठीक करानें के निर्देश दिये। विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने पर फटकार लगाई।

जिलाधिकारी ने माध्यमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग के निरीक्षण करते हुए कक्षा-6 के क्लास में अधिक छात्राओं के होने पर उनको अलग बडे कक्ष में सिफ्ट किये जाने के निर्देश दिये। अध्यापिका शोभा को बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के कार्य में प्रगति न पाये जाने पर नोटिस जारी करवाया। बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान “माशा अल्ला” था।

चिंतनीय स्थिति पर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। मिड डे मील का वितरण भी मीनू एवं गुणवत्ता के अनुकूल नहीं मिला। मवई बुजुर्ग भाग दो में भी कमोवेश “सिसकती शिक्षा व्यवस्था” मिली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
