27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
खेल प्रतियोगिता का भाजपा अध्यक्ष संजय द्वारा उद्घाटन: कहा भाजपा खेलों को दे रही प्रोत्साहन
उत्तर प्रदेश

खेल प्रतियोगिता का भाजपा अध्यक्ष संजय द्वारा उद्घाटन: कहा भाजपा खेलों को दे रही प्रोत्साहन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा परिषद की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अतर्रा हिन्दू इंटर कालेज में शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह रहें। इस अवसर पर उन्होंने खेल कूद को शिक्षा के साथ अनिवार्य बताया। कहा भाजपा सरकार इस दिशा में विशेष कार्य कर रहीं है।

खेल प्रतियोगिता का भाजपा अध्यक्ष संजय द्वारा उद्घाटन: कहा भाजपा खेलों को दे रही प्रोत्साहन
Inauguration of sports competition by BJP President Sanjay: Said BJP is encouraging sports

भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह नें कहा की बच्चों में निश्चय ही अद्भुत प्रतिभाएं हैं, उनके अदम्य साहस, बेहतरीन खेल क्षमता की झलक यहां देखने को मिली। आशा व्यक्त किया की रैली में प्रतिभाग करने वाले सुदूर अंचलों से आए बच्चे, जनपद में ही नहीं, अपितु मंडल व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भी अपना व विद्यालय का नाम रोशन करें। ऐसे खेलों को बढ़ावा देने व खेल सुविधाओं में वृद्धि हेतु मेरे स्तर से जो भी सहयोग संभव हो सकेगा, मैंअवश्य करूंगा।

खेल प्रतियोगिता का भाजपा अध्यक्ष संजय द्वारा उद्घाटन: कहा भाजपा खेलों को दे रही प्रोत्साहन
Inauguration of sports competition by BJP President Sanjay: Said BJP is encouraging sports

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अतर्रा की अध्यक्ष संगीता निराला प्रमुख उपस्थित रही। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मां शारदे के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन किया। कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रतिभागी टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

खेल प्रतियोगिता का भाजपा अध्यक्ष संजय द्वारा उद्घाटन: कहा भाजपा खेलों को दे रही प्रोत्साहन
Inauguration of sports competition by BJP President Sanjay: Said BJP is encouraging sports

गत वर्ष की चैंपियन छात्रा मनोरमा/संगीता द्वारा मशाल लेकर क्रीडा प्रांगण की प्रदक्षिणा की गई। सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा के बच्चों का दिवारी नृत्य हुआ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला पुरवा के बच्चों का योगासन व पीटी प्रदर्शन बेहद सराहा गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में सराहनीय योगदान रहा व निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम में शिक्षक जय किशोर दीक्षित महत्वूर्ण रोल में दिखे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक ‘औजार’

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

कनवारा बालू खदान खंड पांच में “लाल सोने की नहीं थम रही लूट” ? “प्रशासन बन गया है शिखंडी” ?

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत पहुंचे मूसा नगर: भागवत में केंद्रीय मंत्री साध्वी एवं उप मुख्य मंत्री का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस चरमराई : सावन नें ही आग लगाई, अब बुझेगी कैसे ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़