26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान
उत्तर प्रदेश

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “प्राथमिक शिक्षा सिसक” रही हैं। “डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल निरन्तर विद्यालयों का निरीक्षण करती हैं। स्कूल में बच्चों की बौद्धिक क्षमता परखती हैं। समझाने का प्रयास करती हैं की पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान”। इसी क्रम में डीएम नें प्राथमिक विद्यालय महोखर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पचनेही एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचनेही भाग-1 का निरीक्षण किया।

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान
DM explained to the children during school inspection: You will study and write, you will become great.

बच्चों की दी जाने वाली सुविधा एवं शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करने के लिए छात्रों से पहाडा सुना।अंग्रेजी की पुस्तक पढवाया। लेकिन पहाड़ा एवं अंग्रेजी से निराशा सामने आई। अध्यापकों को निर्देश दिये कि हिन्दी भाषा के साथ अंग्रेजी एवं गणित विषयों में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा दें।

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान
DM explained to the children during school inspection: You will study and write, you will become great.

डीएम दुर्गा शक्ति नें विद्यालयों में छात्रों एवं अध्यापकों की उपस्थिति, मिड-डे-मील वितरण, परिसर में सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था भी देखी। शौचालयों तथा प्रांगण की रोस्टर अनुसार सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पचनेही भाग-3 में कक्षा-3 के बच्चों से हिन्दी पुस्तक को पढवाकर हिन्दी भाषा के ज्ञान के सम्बन्ध में प्रश्न पूंछते हुए जानकारी ली तथा अध्यापकों को निर्देश दिये कि कमजोर बच्चों को चिन्हित कर आगे बैढायें और ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान रखते हुए उनके पढाई के कार्य को चेक करें।

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान
DM explained to the children during school inspection: You will study and write, you will become great.

उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दियेे कि समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य को और बेहतर किया जाए, इसकेे साथ ही विद्यालय में पंजीकृत बच्चों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंन संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचनेही भाग-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की बाउन्ड्रीवाॅल क्षतिग्रस्त होने पर उसे तत्काल तार की फिनिशिंग लगाकर बन्द कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शौचालयों में साफ-सफाई कराये जाने के साथ पानी की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भी साथ में थीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा स्वामी प्रसाद मौर्य संस्कार विहीन: दिमागी संतुलन खराब

City News Uttar Pradesh

चबूतरा युद्ध: प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुआ महासंग्राम, गल्ला मंडी बनी ‘रणभूमि’ !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

डीएम नगेन्द्र नें की व्यूह रचना : पुलिस भर्ती परीक्षा में न हो सके कोई घपला

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को चार-चार वर्ष का कारावास एवं सभी को 6 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़