- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर “विधायक प्रकाश दिवेदी नें अनुसूचित जाति के दिलों में खुशी भर उनके दिलों को गुदगुदा” दिया। उनकी समस्याओं को मौके पर निदान कर उनके “चेहरों पर सकून की मुस्कराहट बिखेर” दी।

विधायक प्रकाश अपनी सदर विधानसभा क्षेत्र के में अनुसूचित बस्ती में संपर्क अभियान के तहत भ्रमण पर थे। इस दौरान अनुसूचित जाति बस्ती के मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं प्रबुद्ध जनों से घर-घर संपर्क कर संवाद किया।

उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर ऑन स्पॉट समाधान कराया। इस दौरान विधायक प्रकाश नें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कार्यों को बताया।

समझाया की मोदी और योगी सरकार अनुसूचित जाति की सर्वाधिक हितैषी है। उनके हित के लिये विशेषकर योजनाएं बनाई जा रहीं हैं।

भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। विश्वास दिलाया कोई भी समस्या हो तत्काल बतायें। प्रमुखता से उसका निस्तारण कराया जायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
