Indigo News Update: इंडिगो नाम से निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एयरलाइंस ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन 500 नए एयरबस A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट खरीदने जा रही है। किसी भी भारतीय एयरलाइंस द्वारा एक साथ दिया जाने वाले सबसे ज्यादा विमानों का ये ऑर्डर है। इन विमानों की डिलिवरी 2020 से 2035 के बीच किए जाने की उम्मीद है।

इंडिगो ने 500 नए एयरबस A320 विमानों का ऑर्डर दिया है। एयरबस के साथ इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने विमान खरीदने के लिए डील करने वाली इंडिगो दुनिया की पहली एयरलाइंस है। भारत से इसी वर्ष इतनी संख्या में विमानों का ऑर्डर देने का दूसरा मामला है। इसी वर्ष टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इससे पहले एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग के साथ 470 नए विमान खरीदने के लिए डील का ऐलान किया था।

एयरबस के साथ 500 नए A320 विमानों का खरीदने के लिए ऑर्डर के ऐतिहासिक पर्चेज एग्रीमेंट पर इंडिगो के प्रमोटर और एमडी राहुल भाटिया, इंडिगो के सीईओ पीटर्स एलबर्स (Pieter Elbers) और एयरबस के सीईओ Guillaume Faury पेरिस एयर शो 2023 के दौरान हस्ताक्षर किए। एयरसबस ने अपने ट्वीट में कहा कि इस डील के जरिए भारत में अफोर्डेबल एयर ट्रैवल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
