26.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही : 124 सचिवों को नोटिस थमाई
उत्तर प्रदेश

बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही :124 सचिवों को नोटिस थमाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ग्राम्य विकास विभाग में “लापरवाही हरजाई” सी बन गईं है। शासन के सख्त निर्देशों को ग्राम पंचायत सचिव ठेंगे पर मार देते है। इस जिले में लापरवाही भरे निकम्मेपन की यही पराकाष्ठा है। अब इस खबर के गर्भ गृह का माजरा हम बताते है, ध्यान से समझिये।

बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही : 124 सचिवों को नोटिस थमाई
Useless negligence in respected houses of Banda: notices were given to 124 secretaries

ग्राम पंचायतों में रेट्रो फिटिंग योजना के तहत जर्जर व्यक्तिगत शौचालयों के मरम्मत का काम शुरू नहीं कराने पर डीपीआरओ ने 469 ग्राम पंचायतों के 124 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा है। एक सप्ताह के अंदर प्रगति व स्पष्टीकरण न देने वाले सचिवों पर कड़ी कार्रवाई की वाक पुटता की गईं है।


दरअसल अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने जनवरी माह में ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से बने व्यक्तिगत शौचालयों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। कहा था कि सभी जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराई जाए। इसके बाद यहां जिले की 469 ग्राम पंचायतों में अब तक कराए गए 250195 शौचालयों के सर्वे में 50 हजार से अधिक मरम्मत योग्य मिले, लेकिन अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत में जर्जर शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया।

बांदा के इज्जत घरों में निकम्मी लापरवाही : 124 सचिवों को नोटिस थमाई
Useless negligence in respected houses of Banda: notices were given to 124 secretaries

डीपीआरओ अजय आंनद सरोज ने बताया कि सर्वे में पता चला कि ज्यादातर शौचालयों में छत, फर्श, सीट, दरवाजा व टंकी न होने से उनका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके बाद भी इन शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं किया गया। पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा में प्रगति शून्य होने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बताया कि सभी 124 सचिवों को नोटिस भेजा है। एक सप्ताह के अंदर जर्जर शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू कर प्रगति के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। जो भी कर्मी लापरवाही बरतें के उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh

सोते समय किसान को सांप ने काटा : घरवालें कराते रहे झाड़फूंक, ईलाज के दौरान हुई मौत

Banda : नगर पालिका ने कसी कमर, जल्द साफ कराए जाएंगे नाले और नालियां …

ओमिक्रोन की हलचल : जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट

City News Uttar Pradesh

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर ‘अवैध कब्जा ! ‘सरकारी मशीनरी’ की उड़ी ‘धज्जियां’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश विकास की रफ्तार की तेज: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, बजट जारी

ब्रेकिंग न्यूज़