City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

हादसा : बांदा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की दबकर हुई मौत, दूसरे युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फसल काटने जाते समय ट्राली में रखा थ्रेसर पेड़ की डाल से टकरा गया और सूखी नहर में पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने कूदकर किसी तरह खुद को हादसे का शिकार होने से बचा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। युवक ने शोर मचाया और दौड़ता हुआ घर पहुंचा। जानकारी मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैक्टर को सीधा कर दबे हुए युवक को बाहर निकाल अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की दबकर हुई मौत, दूसरे युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Tractor overturned in canal uncontrollably in Banda, driver dies after being crushed, another youth jumped and saved his life

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी निवासी रामकिशुन का 45 वर्षीय पुत्र मनोज वर्मा गांव के अमर सिंह का ट्रैक्टर भाड़े में चलाता था। मंगलवार दोपहर वह गांव के युवक लल्लू के साथ ट्रैक्टर लेकर दूसरे की फसल कतरने खेत जा रहा था। नहर पटरी से जाते समय ट्राली में रखा थ्रेसर नीचे झुकी पीपल के पेड़ की डाल से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सूखी नहर में पलट गया। हादसे में चालक मनोज वर्मा की दबकर मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बैठा युवक बाल-बाल बच गया। लल्लू की सूचना पर भतीजा भूरा व अन्य स्वजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। भतीजे ने बताया कि उनके पास खुद की जमीन नहीं है।
इससे वह परिवार के भरण-पोषण के लिए करीब 40 से 45 हजार रुपये सालाना में अमर सिंह का ट्रैक्टर चलाते थे। उनके एक बेटी व दो बेटे हैं। हादसे से पत्नी बिटोला समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा मनोज की मौत के बाद अब स्वजन को आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिलें सीएम से : बबेरू में बहेगी विकास की बयार

सरकारी निकम्मापन : बांदा में कोरोना बन सकता है कहर !, निपट पाना मुश्किल !, डाक्टरों और स्टाफ नर्सो की बेहद कमी !, क्यों नहीं हो रही भर्ती ? …

City News Uttar Pradesh

ट्रेनों में सिगरेट सुलगाने वालों की वीडियो बनाएंगे सहयात्री, रेलवे करेगा प्रोत्साहित

महोबा: दुल्हन समेत तीन और झुलसी महिलाओं ने दम तोड़ा, पांच दिन पूर्व सिलिंडर फटने से खौलते तेल की चपेट में आईं थीं तीनों

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1बालू खदान माफिया की समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा जागिये

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

ब्रेकिंग न्यूज़