City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी की जमानत मंजूर : उसने ली राहत की सांस
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी से न्यायालय के आदेश पर उसके अधिवक्ता ने मुलाकात की। वहां गैंगस्टर एक्ट के मामले में अधिवक्ता ने जहां वकालतनामा में हस्ताक्षर कराया। वहीं चुनाव के संबंध में भी दोनों के बीच चर्चा होती रही है।

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा
In Banda Jail, Mukhtar Ansari got the lawyer signed in the Vakalatnama, the election was also discussed

पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी छह अप्रैल वर्ष 2020 से मंडल कारागार में बंद है। एमपीएमएल कोर्ट मऊ में उसके विरुद्ध गैंगस्टर का मामला विचाराधीन है। जिसमें उसके अधिवक्ता दारोगा सिंह ने न्यायालय से वकालतनामा में हस्ताक्षर कराने व जेल में मुलाकात के लिए अनुमति मांगी थी। न्यायालय से अनुमति मिलने पर अधिवक्ता रविवार दोपहर उससे मुलाकात करने बांदा जेल पहुंचे। वहां आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट व तलाशी की अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे से पौने तीन बजे तक उनकी मुलााकत कराई गई।

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा
In Banda Jail, Mukhtar Ansari got the lawyer signed in the Vakalatnama, the election was also discussed

इस बीच मुख्तार के हस्ताक्षर कराने के साथ अधिवक्ता ने उसके स्वस्थ के संबंधी जानकारी की। मुख्तार अंसारी का पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से चुनाव लड़ रहा है। इससे दोनों के बीच चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे हैं। बंदी रक्षकों की भी मुलाकात हाते में कड़ी नजर रही है। जेल के प्रभारी अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर करीब तीन मिनट तक की निर्धारित मुलाकात कराई गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क पर बहा खून: चलती ‘बाइक’ नहीं, चलता ‘कातिल’ निकला

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे: कवि सम्मेलन नें भरा रोमांच

City News Uttar Pradesh

खून से लाल हुई खदान : मौरंग भरते समय ट्राली सिर पर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, कंप्रेशर का कीला टूटने से हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें खोला रहस्य: केन-बेतवा ‘बुंदेलखंड’ का ‘गेम चेंजर’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र प्रताप द्वारा ऐतिहासिक पर्यटक धरोहरों का निरीक्षण: विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़