City News Uttar Pradesh
होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी !
उत्तर प्रदेश

होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “होनहार विरवानों के चिकने पात” की कहावत रफूचक्कर है! क्योकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के होनहार बेटो छात्रवृत्ति ग्रहण लग गया है।वह इसी के भरोसे व्यवसायिक व उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन शिक्षण संस्थानों के जिम्मेदार लोगों की लापरवाही उन्हें इस सुविधा वंचित कर रही है। जिले में करीब साढ़े 13 हजार छात्र-छात्राओं के वजीफा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनके आवेदन सत्यापन के लिए विद्यालयों में लंबित हैं। सप्ताह भर में इन्हें अपलोड नहीं किया गया तो छात्रों की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।

होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी !
गरीबों के बेटे-बेटियों की शिक्षा की राह में आर्थिक संकट रोड़ा न बने। इसके लिए छात्र-छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति व वजीफा दिया जा रहा है। इसी वजीफा के सहारे गरीबों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। इंजीनियरिग से लेकर सिविल तक की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन खुद को लेकर ढेरों उम्मीद पाले इन छात्र-छात्राओं की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ-दस में पढ़ने वाले सभी वर्गों के करीब 13469 आवेदन को फाइनल सबमिशन किया गया है।

होनहारों पर आर्थिक ग्रहण : साढ़े 13 हजार की आशाओं पर पानी !

शिक्षण संस्थाओं ने मात्र 6396 आवेदनों को सत्यापित करके अग्रसारित किया है। 7073 आवेदन अभी विद्यालयों में अग्रसारण के लिए लंबित हैं। वहीं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 व उच्च तथा व्यवसायिक कक्षाओं में पढ़ने वाले सभी वर्गों के 7612 आवेदन फाइनल सब मिशन में शामिल हैं। शिक्षण संस्थाओं ने महज 2454 आवेदन जांच के बाद अग्रसारित किए हैं। यहां सबसे ज्यादा 6347 आवेदन अग्रसारण के लिए लंबित हैं।

ऐसी स्थिति तब जब डेडलाइन खत्म होने के बाद शासन छात्र-छात्राओं को देखते हुए अग्रसारण की तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी है। स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही का खामियाजा होनहार छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। यदि छह दिन में आवेदन फारवर्ड नहीं हुए तो गरीब परिवारों से जुड़े हजारों छात्र-छात्राओं को खामियाजा भुगतान पड़ेगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

ग्राम मुरवल : कोरोना वैक्सीनेशन की रही धूम …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की सख्त मासिक समीक्षा : पाई कमियां, रोका वेतन …

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

परिवहन विभाग द्वारा चार स्कूली वाहनों के चालान: एक किया गया सीज, ट्रकों को अभय दान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़