City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जाकर किया विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ोतरी से अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं।


जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई पर अलीगंज, बाबूलाल चौराहा से होते हुए पीली कोठी रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। डीजल-पेट्रोल मूल्यों में विगत पिछले पांच महीनों में 43 बार की गई अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की है।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इस महामारी के बीच पूरे देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। यह मूल्यवृद्धि निरंतर ऐसे समय में होती जा रही है जब देशवासी कोविड-19 से जूझ रहा हैं। देश के कई हिस्से में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर को भी पार कर गई है। इस मूल्य वृद्धि का असर यह हुआ है कि सभी घरेलू उपयोगी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई।

केंद्र सरकार की अनदेखी से यह कंपनियों द्वारा की गई अत्यधिक सार्वजनिक लूट का उदाहरण है। देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। आनलाइन पढ़ाई के नाम पर मात्र फीस वसूली का खेल है। कर्मचारियों के भत्तों में कटौती व खत्म होती नौकरियों से आसमान छूती महंगाई से देश के अधिकांश लोग घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग सैय्यद अल्तमश हुसैन, एनएसयूआइ के आकाश दीक्षित, एससीएसटी प्रदेश उपाध्यक्ष पवनदेवी, कुतैबा जमा, कुलदीप मिश्रा, शनी पटेल, संतोष कुमार द्विवेदी, अशरफ उल्ला, डा. केपी सेन आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

कर्ज व तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की “चुप्पी” पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़