City News Uttar Pradesh
महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की "चुप्पी" पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की “चुप्पी” पर उठे सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिले में मेडिकल कॉलेज की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और मेडिकल कॉलेज निर्माण को बाधा मुक्त किया जाए।

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की "चुप्पी" पर उठे सवाल

स्वर्णकार ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 29.03 एकड़ भूमि (मौजा मुड़हरा, खाता संख्या 00460, गाटा संख्या 483 और 484) मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहित की गई थी। लेकिन अब इस भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रशासन के पास सभी अभिलेखीय साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद मामले को दबाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है ?

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की "चुप्पी" पर उठे सवाल

अधिवक्ता चंद्रशेखर स्वर्णकार ने सवाल उठाया कि जब सरकार ने इस भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहित किया था, तो इस पर निजी निर्माण कैसे संभव हुआ ? उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज का निर्माण महोबा सहित पूरे बुंदेलखंड के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है।

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की "चुप्पी" पर उठे सवाल

अधिवक्ता ने मांग की है कि जब तक कॉलेज का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण और बिक्री पर स्थायी रोक लगाई जाए। सूत्रों के अनुसार, यदि इस मामले की गहराई से जांच की गई तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, अधिवक्ता संघ और स्थानीय नागरिक न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला: पत‍ि समेत सात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित

City News Uttar Pradesh

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘झुलसती धूप’ में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच

City News Uttar Pradesh Desk

जंगली सूअरों का बढ़ता आतंक: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़