- विनोद मिश्रा
बांदा । आयुक्त दिनेश सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवालय चुस्ती और दुरुस्ती से कार्य करें, इसके लिये रणनीति बना दिया है की मनमौजी पन नहीं होने पाये। कर्मचारी ने लापरवाही की समझो कार्यवाई हुई।जीहाँ, निर्धारित समय और रोस्टर से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो काल से उनकी उपस्थिति दर्ज होगी।

कमिश्नर दिनेश सिंह ने मंडल के सभी सीडीओ, बीडीओ व डीपीआरओ संग बैठक कर यह अपने तीखे तेवर भरे निर्देश दिए हैं।
कैंप कार्यालय में हुई बैठक में ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण की स्थिति एवं गांव में साफ सफाई अभियान की भी समीक्षा की । आयुक्त ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। गुरुवार तक लेखपाल, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित समय एवं रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिवालय में जरूर बैठें। कोई कर्मचारी अनुपस्थित मिला तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कमिश्नर ने उपनिदेशक पंचायत को निर्देश दिए कि कि मंडल में सभी ग्राम पंचायत सचिवालय की व्यवस्था की मॉनिटरिग की जाए। बीडीओ खुद वीडियो कॉल करके ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करें और बात कर समस्या का समाधान करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायत सचिवालय में सीसीटीवी जरूर लगा होना चाहिए, जिससे वहां पर आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जाए। कौन अधिकारी कब आए, कब गए और किसलिए आए थे, क्या हुआ इसका रिकार्ड रखा जाए।

आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधान का नाम लिखाने के साथ उनके बैठने का कक्ष सुंदर बना हो। छह समितियां बनी हैं, उनके नाम एवं कार्य का उल्लेख किया जाए। दीवारों पर जरूरी व आपातकालीन सेवाओं के नंबर दर्ज कराए जाएं। साफ-सफाई अभियान की सराहना करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जो सफाई कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहा हो उसकी प्रशंसा की जाए। जो कर्मचारी लापरवाह हैं ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं उनको तत्काल निलंबन जैसी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
