City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

माफिया बेखौफ : जांच का नहीं कोई असर, बेखौफ निकल रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कागजी आंकड़े पूरे करने के लिए खनिज विभाग जागता है और फिर आंख बंद कर लेता है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम जांच अभियान चलाती है, तब बड़े पैमाने पर अवैध खनन और ओवरलोडिग का खेल सामने आता है। नदियों की कोख खाली करने में पैलानी तहसील क्षेत्र की खदानें आजकल चर्चा में हैं। धुआंधार ओवरलोडिग की शिकायत के बाद एसडीएम व सीओ की टीम ने एक दिन पहले ही वाहनों की जांच की, पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सेटिग के बूते खनन करा रहे माफिया दूसरे ही दिन ओवरलोड मौरंग लदे वाहन गुजारने लगे। बस अधिकारियों पर नजरें गड़ाए लोकेशन के गुर्गे जरूर सक्रिय कर दिए गए।


पैलानी तहसील की सादीमदनपुर से लेकर खप्टिहाकला की कुछ खदानों पर विशेष विभागीय कृपा बताई जाती है। नदियों की कोख खाली की जा रही है। प्रतिबंधित मशीनों की गरज अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। ओवरलोडिग चरम पर है। ओवरलोडिग का हाल यह है कि पैलानी क्षेत्र के अमलोर तिराहे से गांव तक लोनिवि की पक्की सड़क कच्चे रास्ते से भी गई गुजरी हो गई है। नदियों की जलधारा के बीच मशीनों को पहुंचाकर खनन किया जा रहा है।


– कतार में खड़े होते ट्रक, लोकेशन का इंतजार
खदानों के माफिया ओवरलोड ट्रक व डंपर को ग्रामीण रास्तों पर कतार में खड़ा कर देते हैं। तक्के (लोकेशन गुर्गे) अधिकारियों की लोकेशन लेते हैं और जांच नहीं होने की जानकारी देते हैं। जांच नहीं होने की बात पता चलते ही वाहनों को रवाना कर दिया जाता है।


– केवल खदान चालू है का लगाते बोर्ड
नियमों का पालन कराने वाला खनिज विभाग कितना सजग है, इसका पता खदानों के बोर्ड से लगता है। संचालक केवल खदान का नाम और चालू है का बोर्ड लगाते हैं। नियमानुसार गाटा संख्या, क्षेत्रफल व अन्य जानकारी उसमें दर्ज नहीं की जाती है। फर्म के नाम की जगह केवल संपर्क नंबर ही लिखे होते हैं। ऐसा ही खंड संख्या सात का लगा बोर्ड विभाग की कलई खोलता है।
रामकुमार ( एसडीएम पैलानी) ने बताया कि हाल ही में कुछ खदानें शुरू हुई हैं। ओवरलोडिग की शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने भी सड़कें ध्वस्त होने की जानकारी दी है। जल्द ही ओवरलोडिग के खिलाफ फिर औचक जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले खदान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भुट्टो के खिलाफ बांदा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, भुट्टो का भुट्टा भूंजा औऱ जलाया

City News Uttar Pradesh

डाक्टर जन औषधि केंद्रों को लगा रहे आग : पीएम योजना को कर रहे खाक !

City News Uttar Pradesh

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

City News Uttar Pradesh

भयमुक्त सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन से बनी “जलकब्र” : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर ‘निगला’ युवक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़