City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP Coronavirus Cases : यूपी में अब कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95.1 फीसद, सामने आए 3371 नए केस …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 3,371 नए रोगी मिले। वहीं 10,540 रोगी ठीक हुए। इस दौरान 196 मरीजों की और लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 16.77 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 15.98 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तेज रफ्तार के चलते रिकवरी रेट तेजी से सुधर रहा है। अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.1 प्रतिशत हो गया है। उधर, पाजिटिविटी रेट भी अब एक फीसद पर पहुंच गया है।


मई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हुई है। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.10 लाख सक्रिय केस थे और अब यह घटकर 62,271 रह गए हैं। यानी मई में सक्रिय केस करीब 80 प्रतिशत कम हुए हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी कमेटियों के माध्यम से संक्रमित लोगों को चिन्हित करने का काम तेजी से चल रहा है। उधर बीते 24 घंटे में 196 मरीजों की और मौत हुई। अभी तक कुल 19,712 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।


एक दिन में 3.58 लाख कोरोना जांच कर यूपी ने बनाया रिकार्ड : कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को एक दिन में 3.58 लाख लोगों की कोरोना जांच कर यूपी ने नया रिकार्ड बनाया। अभी बीती 24 मई को एक दिन में 3.1 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। फिलहाल अब हर दिन जांच का नया रिकार्ड बन रहा है। देश में अब तक सबसे ज्यादा 4.76 करोड़ लोगों की कोरोना जांच यूपी में ही हुई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में डेंगू का “डंक” लेनें लगा जान : जिले में दहशत का “कोहराम” ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह हर्षित: बोले- ‘योगी’ का ‘बांदा’ आगमन विकास को देगा ‘नई उड़ान’

City News Uttar Pradesh Desk

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात :श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

प्रशासन हुआ अलर्ट: स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति के लिए बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर बोले: भाजपा के नेतृत्व में ‘मजबूत’ हो रहा ‘भारत’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़