City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना महामारी : मंडल के चारों जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर और गांवों में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिलों में नोडल अधिकारी एक सप्ताह प्रवास कर कोविड अस्पतालों की हकीकत परखेंगे। ऑक्सीजन और बेड व्यवस्था व दवा आदि की समीक्षा कर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।


उत्तर प्रदेश शासन मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में नियोजन व कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग प्रमुख सचिव आमोद कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। हमीरपुर व महोबा जनपद के नोडल अधिकारी पर्यटन एवं संस्कृति संस्कृति विभाग के सचिव रवि कुमार एनजी बनाए गए हैं। चित्रकूट के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह होंगे।

वरिष्ठ नोडल अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देशों को अनुपालन कराएंगे और निगरानी समितियों की समीक्षा करेंगे। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और संदिग्ध मरीजों को मेडिकल किट आदि की भी पड़ताल की जाएगी। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों को परखेंगे व उन्हें और प्रभावी बनाने में भी सहयोग देंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग में कर्मचारियों को झटका: 55 साल के कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ : योजनाओं से सब होंगे संतृप्त

City News Uttar Pradesh

Banda- महिलाओं के लिए सुनहरा रहा 2020, नए वर्ष में नई उम्मीदें…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “बांदा महोत्सव” की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर

जल शक्ति मंत्री रामकेश का अनोखा जनता दरबार: “आम के आम गुठिलियों के दाम” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़