City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद का ऐलान : कोरोना जहां जहां चलेगा मेरा “साया” साथ होगा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा। कोरोना महामारी में इसी तर्ज पर कार्य कर रहे जिले के संवेदनशील जिलाअधिकारी आनंद सिंह कोरोना से मौतों की खबर पर आज तहसील अतर्रा अन्तर्गत ग्राम दिखितवारा एवं महोतरा में जाकर परिस्थिति यों का जायजा लिया। ए0एन0एम0, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किये गये कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों के सर्वेक्षण के कार्य को जांचा। जिलाधिकारी द्वारा लाइन लिस्टिंग के कार्य का जायजा लिया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर सौरभ शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी एनडीशर्मा, नायब तहसीलदार अतर्रा श्री कमलेश कुमार, एमओआईसी नरैनी डाक्टर देव तिवारी, क्षेत्रीय बृजमोहन, एएनएम सुशीला, आशा सहित ग्राम के फील्ड वर्कर उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी नें ग्रामवासियों से अपील किया कि वर्तमान में कोरोना के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हिकरण का कार्य किया जा रहा है। जिस किसी को भी बुखार, खांसी, जुखाम आदि हो तो सम्बन्धित आशा से मेडिकल किट लेकर स्वयं होम आइसोलेशन में रहें।

ताकि संक्रमण आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य को न हो पाये। संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन मास्क लगाना, दो गज की दूरी एवं हाथों को बार-बार धोना आदि का पालन करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य केन्द्रों में चल रहा है। जो 45 वर्ष से अधिक के हो वो कोविड पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करायें। दी गई तिथि में टीकाकरण सेन्टर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवालें। दूसरों को भी जागरूक करें।


जिलाधिकारी द्वारा कोरोना के लक्षणयुक्त मरीजों से वार्ता की गयी तथा उनको मेडिकल किट भी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूरे ग्राम में आरआर टी टीम को लगाकर सैम्पलिंग कराये तथा घर-घर सर्वे कराया जाये। लक्षणयुक्त व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध करायें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

Banda : यौन उत्पीड़न, सजाये मौत हो सकती है आरोपी जेई रामभवन को !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश हर ग्राम पंचायत को बनाना चाहते आदर्श : गूंजे विकास का महोत्सव

City News Uttar Pradesh

हाईवे पर गूंजा ‘नवजीवन’ का ‘रुदन’: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, सड़क बनी ‘प्रसव गृह’

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़