City News Uttar Pradesh
बांदा की 40 गैस एजेंसियां डीएम के रडार पर: कालाबाजारी और सुरक्षा लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा की 40 गैस एजेंसियां डीएम के रडार पर: कालाबाजारी और सुरक्षा लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “एलपीजी गैस वितरण में धांधली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी” को लेकर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने “कड़ा रुख” अपनाया है। डीएम की “सख्त पहल” पर जिले की 40 गैस एजेंसियों की “व्यापक जांच के आदेश” दिए गए हैं। इसके लिए जनपद की पांचों तहसीलों सदर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी और पैलानी में विशेष निरीक्षण टीमों का गठन कर दिया गया है, जो “जल्द ही फील्ड में उतरकर जांच शुरू” करेंगी।बांदा की 40 गैस एजेंसियां डीएम के रडार पर: कालाबाजारी और सुरक्षा लापरवाही पर होगी कार्रवाईजिलाधिकारी के निर्देश पर ये टीमें एजेंसियों के गोदामों और वितरण स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह होगा कि कागजों और ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए जा रहे स्टॉक का मौके पर मौजूद सिलेंडरों से मिलान किया जाएगा, ताकि “कालाबाजारी और अवैध भंडारण” का पता चल सके।बांदा की 40 गैस एजेंसियां डीएम के रडार पर: कालाबाजारी और सुरक्षा लापरवाही पर होगी कार्रवाईइसके अलावा टीमों को गोदामों में सुरक्षित भंडारण व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनके चालू हालत में होने की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वितरण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसे भी परखा जाएगा। डीएम ने साफ कहा है कि जांच केवल औपचारिकता नहीं होगी। कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम की इस पहल से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्घटना: ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो खंती में पलटी, दो डॉक्टर भाइयों समेत नौ श्रद्धालु घायल

डाकघर में डाला डाका: पोस्ट मास्टर ने गबन कर लिए 40 लाख रुपए, पढ़िए पूरी कहानी

City News Uttar Pradesh

चिंगारी संगठन बनेगी ज्वाला: विद्याधाम समिति नें प्रशिक्षण से नवाजा

City News Uttar Pradesh

बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम

City News Uttar Pradesh

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर लगी मुहर: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित

City News Uttar Pradesh

भाजपा के हर विधायक और सांसद की बनेगी रिपोर्ट: चुनाव में भितरघात करने वालों का भी होगा जिक्र, होगा बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़