
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “एलपीजी गैस वितरण में धांधली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी” को लेकर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने “कड़ा रुख” अपनाया है। डीएम की “सख्त पहल” पर जिले की 40 गैस एजेंसियों की “व्यापक जांच के आदेश” दिए गए हैं। इसके लिए जनपद की पांचों तहसीलों सदर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी और पैलानी में विशेष निरीक्षण टीमों का गठन कर दिया गया है, जो “जल्द ही फील्ड में उतरकर जांच शुरू” करेंगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ये टीमें एजेंसियों के गोदामों और वितरण स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह होगा कि कागजों और ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए जा रहे स्टॉक का मौके पर मौजूद सिलेंडरों से मिलान किया जाएगा, ताकि “कालाबाजारी और अवैध भंडारण” का पता चल सके।
इसके अलावा टीमों को गोदामों में सुरक्षित भंडारण व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनके चालू हालत में होने की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वितरण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसे भी परखा जाएगा। डीएम ने साफ कहा है कि जांच केवल औपचारिकता नहीं होगी। कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम की इस पहल से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
