
- शरद मिश्रा
लखनऊ। जब “पूरी दुनिया अंग्रेजी दवाओं के साइड-इफेक्ट से परेशान” है, तब राजधानी लखनऊ से “आयुर्वेद की एक ऐसी क्रांति का शंखनाद” हुआ है, जो “किडनी से लेकर कैंसर” तक को “ठीक करने का दावा” करती है। नाम है पंचगव्य ! और इस “क्रांति के नायक” हैं, प्रोफेसर आलोक कुमार मिश्रा।
तस्वीरें राजधानी के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, तुलसीदास मार्ग की हैं। जहाँ महर्षि चरक सभागार में “पंचगव्य यानी गोदुग्ध, दही, घृत, गोमूत्र और गोमय पर भव्य संगोष्ठी” का आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में “आयुष विभाग के बड़े दिग्गज” जुटे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मौजूद रहे। साथ ही राजस्थान गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक सुनील मान सिंह, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार और महानिदेशक जी.एस. प्रियदर्शी ने भी “मंथन” किया। सबने एक “सुर” में कहा “पंचगव्य सिर्फ परंपरा नहीं, साइंस” है।
प्रो. आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि “पंचगव्य को हम वैज्ञानिक धरातल पर साबित” करेंगे। ये किडनी, कैंसर जैसे क्रॉनिक रोगों में चमत्कारी है। हम इसे “डेली प्रैक्टिस” में लाएंगे। और “अगली बड़ी संगोष्ठी 2 मार्च को कानपुर” में होगी। यानी लखनऊ में “जो बीज बोया गया है, उसका वटवृक्ष 2 मार्च को कानपुर” में दिखेगा। जब महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में प्रो. आलोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में “देश भर के वैद्य” जुटेंगे। साफ है, “आयुर्वेद अब किताबों से निकलकर लैब में और लैब से मरीजों” तक पहुंच रहा है। और इस “मिशन को लीड कर रहे हैं, प्रो. आलोक कुमार मिश्रा”।
वैज्ञानिक सत्र में महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कानपुर के डॉ. मनीष कुमार सिंह ने स्लाइड्स के माध्यम से इसके लाभ बताए। कर्नाटक से डॉ. श्रीकांत एवं डॉ. अनुपम ने मार्गदर्शन किया। प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह ने स्वागत किया। लेकिन इस “पूरी संगोष्ठी के असली सूत्रधार रहे, प्रोफेसर आलोक कुमार मिश्रा” !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
