29.1 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
हेलमेट का फरमान सिर्फ 'कागजों' पर: कलक्ट्रेट में ही 'उड़' रही नियमों की धज्जियां !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

हेलमेट का फरमान सिर्फ ‘कागजों’ पर: कलक्ट्रेट में ही ‘उड़’ रही नियमों की धज्जियां !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शासन ने “सख्त आदेश” दे रखा है की “बिना हेलमेट दफ्तर आने वाले सरकारी कर्मचारी को गैरहाजिर” माना जाएगा। लेकिन “बांदा में यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित” रह गया है। जिले के “सरकारी दफ्तरों में बाबू पहले की तरह ही बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते हुए दफ्तर पहुंच” रहे हैं। शासन की ओर से “सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश” दिए गए थे कि “दफ्तर के मुख्य द्वार पर चेतावनी बोर्ड” लगाया जाए।हेलमेट का फरमान सिर्फ कागजों पर: कलक्ट्रेट में ही उड़ रही नियमों की धज्जियां !गेट पर तैनात “सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी” रखी जाए। जो कर्मचारी बिना हेलमेट आए,पहले उसे चेतावनी दी जाए और दोबारा गलती पर उसका प्रवेश रोककर उसे अनुपस्थित माना जाए। लेकिन “हकीकत में इसका कोई असर जमीन पर नहीं” दिख रहा। कलक्ट्रेट, विकास भवन, सिंचाई विभाग समेत तमाम “सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे के बाद वही पुराना नजारा” दिखता है। कर्मचारी बिना हेलमेट के ही बाइक से आते-जाते नजर आ रहे हैं। “गेट पर न कोई बोर्ड दिख रहा, न कोई रोक-टोक”।प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारीयह हाल तब है जब जिले में “सड़क हादसे लगातार बढ़” रहे हैं और “पुलिस आम लोगों से हेलमेट न पहनने पर रोजाना हजारों रुपये का चालान वसूल” रही है। जब “नियम लागू कराने वाले दफ्तर में ही नियम नहीं माना जा रहा तो जनता से क्या उम्मीद” की जाए। इस मामले में “प्रशासन का वही घिसा-पिटा जवाब है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया” जाएगा और “उल्लंघन” करने वालों पर “कार्रवाई” होगी। लेकिन जब “कलक्ट्रेट में ही नियम लागू नहीं हो पाया तो कार्रवाई की बात हवा-हवाई” ही लगती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार

विधायक प्रकाश की ‘जन चौपालों’ में गूंजा ‘मोदी युग’ का मंत्र: बजा अमृतकाल का नगाड़ा

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की ‘जल योजना’ बेनक़ाब ? सूखे नलों ने खोली ‘सिस्टम’ की पोल, ‘प्यासा’ तड़प रहा गांव ?

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी पुलिस की इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सक्रियता, ट्वीट के जरिये 16557 मामलों में दर्ज हुए है मुकदमे

ब्रेकिंग न्यूज़