City News Uttar Pradesh
बांदा शहर में देवी सिद्धपीठों का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा शहर में ‘देवी सिद्धपीठों’ का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “शारदीय नवरात्र” चल रहा है। शहर में “हर सौ मीटर पर एक पंडाल है, लाखों की सजावट,लाखों का पंडाल, लाखों का कानफोड़ू बाजा और प्रसाद में भी होड़”। “भक्ति का यह उत्साह अच्छा” लगता है, लेकिन “एक पल रुक कर सोचिए, क्या यही सच्ची आस्था” है ? शहर के बीचों-बीच कटरा में “मां सिंह वाहिनी का सिद्धपीठ मंदिर” है, यहां “नवरात्र ही नहीं, साल के तीन सौ पैंसठ दिन आपकी मन्नतें” सुनी जाती हैं। जब आपके “घर में विवाह होता है, मुंडन होता है, बच्चा बीमार होता है तो आप सबसे पहले कहां जाते हैं ? इसी सिद्ध मंदिर” में।बांदा शहर में देवी सिद्धपीठों का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट ! वर्तमान हालातों में “उसी सिद्धपीठ में दानपात्र सूना” पड़ा है। इसके अलावा “काली देवी मंदिर, माहेश्वरी देवी मंदिर आदि में नौ दिन कन्या भोज” कैसे चलेगा, इसका “संकट” है। “पुजारी चिंतित” हैं कि “अखंड ज्योत के लिए तेल का खर्चा कैसे” निकलेगा ? “दूसरी ओऱ बांदा शहर वासी एवं नव दुर्गा समितियां क्या” कर रहे हैं ? “रास्ता घेर कर, मार्ग रोक कर नौ दिन के लिए मूर्ति” ला रहे हैं, “कर्णभेदी शोर और पंडालों पर एक से दो लाख खर्च” कर रहे हैं, और “दसवें दिन मूर्ति विसर्जित कर भूल” जा रहे हैं।बांदा शहर में देवी सिद्धपीठों का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट ! जो मूर्ति “नौ दिन बाद विसर्जित” हो जाएगी, उस पर “हम दिल खोलकर खर्च” कर, लेकिन “जो मंदिर सौ साल से आपकी आस्था का केंद्र” है, जो “विसर्जित” नहीं होगा, उसकी “हम सुध नहीं ले” रहे। “माँ को कर्णभेदी शोर से नहीं, सच्चे मन के शांत पूजन से प्रसन्नता” होती है। आपके “तेज बाजों के शोर से बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चे परेशान” हैं, क्या इससे “माँ प्रसन्न” होंगी? यह “मनन करने का विषय” है।बांदा शहर में देवी सिद्धपीठों का अपमान: दानपात्र सूने, कन्या भोज में अर्थ संकट ! यदि “पंडालों में खर्च होने वाले लाखों” में से “दसवां हिस्सा” भी इन “सिद्ध मंदिरों” को मिल जाए तो वहां “साल भर भक्तों के लिये जल, छाया, साफ-सफाई और रोज कन्या भोज” हो सकता है। यह खबर “किसी पंडाल का विरोध नहीं है, यह आपके जमीर को जगाने की एक कोशिश” है। “नवरात्र में शोर नहीं, सहयोग चुनिये”। एक बार अपने “मोहल्ले के पंडाल के साथ-साथ उन सिद्ध देवी मंदिरों में भी माथा टेक” आइये, “दान पेटिका पर करुणा दिखायें जहां आपकी माँ ने आपके लिये पहली मन्नत मांगी” थी। नहीं तो “आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि जब सिद्धठ दम तोड़ रहे थे, तब हम शोर में नाच” रहे थे?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन का प्रस्ताव: तीर्थ यात्रियों को होगा बड़ा लाभ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh

कमाई अच्छी हो इसके लिये जैविक धान की रोपाई शुरू

प्यार की कीमत पिटाई ? परिजनों ने युवती को बीच सड़क कूटा, हिंसक वीडियो हुआ वायरल

राइफल क्लब बना सियासी रणक्षेत्र: सत्ता और विपक्ष आमने-सामने, कागजों में उलझा आदेश

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा : यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़