City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'आपरेशन' भाईजान ! बांदा सदर में 25 हजार 'वोटों' में होगा 'खेला' ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक प्रकाश का ‘आपरेशन’ भाईजान ! बांदा सदर में 25 हजार ‘वोटों’ में होगा ‘खेला’ ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा की “सियासत में पर्दे के पीछे कुछ बड़ा पक” रहा है। चर्चा है कि भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अब उस “वोट बैंक” पर भी अपने “निजी व्यवहार से निशाना” साधा है, जिसे भाजपा का “विरोधी” माना जाता है। नाम है आपरेशन “भाईजान” !विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया 'धमाका': पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर 'तोहफा'सूत्रों की मानें तो यह कोई “हवा-हवाई” बात नहीं, बल्कि एक “सोची-समझी” रणनीति है। मुस्लिम समाज के कई बड़े नाम, जो अपने “समाज में पकड़” रखते हैं, पिछले कई दिनों से विधायक के रणनीतिकारों के सीधे संपर्क में हैं। मुलाकातें हो रही हैं, लेकिन दरवाजे बंद करके। बातें हो रही हैं, लेकिन बेहद गुपचुप।विधायक प्रकाश का 'आपरेशन' भाईजान ! बांदा सदर में 25 हजार 'वोटों' में होगा 'खेला' ? अंदर की खबर यह है कि जल्द ही “एक क्लोज-डोर बैठक” होने वाली है। लोकेशन विधायक का खुरहंड आवास और मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय होगा। इस बैठक में तय होगा कि बांदा का ‘भाईजान’ इस बार किसका साथ देगा। बैठक के बाद “सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल” सकती है।विधायक प्रकाश का 'आपरेशन' भाईजान ! बांदा सदर में 25 हजार 'वोटों' में होगा 'खेला' ? बांदा सदर में “लगभग 25 से तीस हजार मुस्लिम वोट” हैं। अब तक यह वोट एकतरफा जाता रहा है। लेकिन प्रकाश द्विवेदी का व्यक्तिगत व्यवहार, हर सुख-दुख में खड़े होने की छवि और लगातार जनसंपर्क यह दीवार तोड़ सकता है ?विधायक प्रकाश का 'आपरेशन' भाईजान ! बांदा सदर में 25 हजार 'वोटों' में होगा 'खेला' ? जिले के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है की विधायक प्रकाश का ‘ऑपरेशन भाईजान’ सफल होना असंभव नहीं है ? मुस्लिम समाज के हजार वोटों में “सेंधमारी सबसे बड़ा सियासी धमाका” साबित होगी ?बांदा सदर में 'तय' हो गया 2027 का नतीजा ! गली-गली गूंज रहा 'जय प्रकाश तय प्रकाश' !फिलहाल इन “चुनावी वोटों का शतरंज” अब सदर विधान सभा में एक नया प्रश्न उत्पन्न कर रहा है की आखिर ‘भाईजान’ किधर जायेंगे? इस जवाब के लिए इंतजार करना होगा “उस गुप्त बैठक का,जो सियासत का नया अध्याय” लिखने वाली है!

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती की पदयात्रा: हर घर की सुनी फरियाद,अफसरों को लगाई फटकार

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी

City News Uttar Pradesh

बांदा-चित्रकूट कारागार के ‘दो कैदियों’ को मिलेगी ‘आजादी’: राज्यपाल ने लगाई ‘मुहर’

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा में ‘बंद पहाड़’ से ‘करोड़ों की लूट’: प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन ‘माफिया’ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़