24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा-कांग्रेस का 'टूटेगा' गठबंधन ? अखिलेश की 'शर्तों' से कांग्रेस में बेचैनी !
उत्तर प्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

सपा-कांग्रेस का ‘टूटेगा’ गठबंधन ? अखिलेश की ‘शर्तों’ से कांग्रेस में बेचैनी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की “सियासत में 2027 से पहले बड़ा उलटफेर” होने वाला है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का “गठबंधन टूट की कगार” पर पहुंच गया है। ऊपर से “भले ही दोस्ती की बातें” हो रही हों, लेकिन “अंदरखाने सीटों को लेकर ऐसा टकराव शुरू” हो गया है कि “गठबंधन कभी भी बिखर” सकता है।सपा-कांग्रेस का 'टूटेगा' गठबंधन ? अखिलेश की 'शर्तों' से कांग्रेस में बेचैनी !सपा 2022 के प्रदर्शन को “आधार” बना रही है। 2022 में सपा 111 “सीटें जीती” थी जबकि “कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट” गई थी और “वोट सिर्फ 2.39 प्रतिशत” था। ऐसे में “सपा कांग्रेस को 40-50 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं”। जबकि कांग्रेस 2024 लोकसभा की 6 सीट जीतने के “दम” पर 100 से ज्यादा “सीटों की मांग पर अड़ी” है।सपा-कांग्रेस का 'टूटेगा' गठबंधन ? अखिलेश की 'शर्तों' से कांग्रेस में बेचैनी !सबसे “बड़ा पेंच उम्मीदवार के नाम पर फंसा” है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से “साफ” कहा है कि “सीट मांगो तो उम्मीदवार का नाम भी लाओ और उम्मीदवार जिताऊ” होना चाहिए। सपा को “डर” है कि “कांग्रेस हारने वाले या पैराशूट नेताओं को थोप” देगी, जैसा 2024 में प्रयागराज और सीतापुर में पूर्व सपा नेताओं को टिकट देकर किया था।सपा-कांग्रेस का 'टूटेगा' गठबंधन ? अखिलेश की 'शर्तों' से कांग्रेस में बेचैनी !अखिलेश यादव “पीडीए” यानी “पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले पर चुनाव लड़ना” चाहते हैं और अपना “जनाधार किसी से बांटना नहीं” चाहते। वहीं कांग्रेस ब्राह्मण और सवर्ण वोटों के साथ संगठन खड़ा करने की बात कर रही है, जो सपा के “समीकरण से टकरा” रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान कि राहुल गांधी के बिना कोई कुछ नहीं है और अखिलेश का पलटवार कि बाहर से लड़ते दिखना “रणनीति” है, इस बात का संकेत है कि “भरोसा टूट” रहा है।सपा-कांग्रेस का 'टूटेगा' गठबंधन ? अखिलेश की 'शर्तों' से कांग्रेस में बेचैनी !राजनीतिक पंडितों का मानना है कि 30 सितंबर की इंडिया “गठबंधन की बैठक आखिरी मौका” है। अगर सीटों और चेहरों पर सहमति नहीं बनी तो कांग्रेस यूपी में अकेले 403 सीटों पर तैयारी का ऐलान कर सकती है। और अगर ऐसा हुआ तो 2024 में बना 43.52 प्रतिशत का “संयुक्त वोट बैंक बिखर” जाएगा और सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा, जिसने 2022 में अकेले 41.29 प्रतिशत वोट के साथ 255 सीटें जीती थीं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में एनएचएम में 17,291 पदों पर भर्ती : लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम व स्टाफ नर्स के लिए 12 दिसंबर तक तक ऑनलाइन आवेदन

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिए निर्देश : गैरहाजिर कर्मियों पर करें कार्यवाही …

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू: शादियों में शामिल होने वालों की संख्या की गई निर्धारित, नए दिशानिर्देश जारी

City News Uttar Pradesh

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

गजब: बुन्देलखंड का उद्धार, सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़