
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी अगर चित्रकूट “सदर विधानसभा सीट” पर अपना “सियासी वनवास खत्म” करना चाहती है तो उसे “जनता की आवाज सुननी” पड़ेगी। और जनता की आवाज “सिर्फ एक नाम पुकार” रही है पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि “भैरों ही वो खेवनहार” हैं जो “इस सीट पर फिर से कमल खिला” सकते हैं।
भैरों प्रसाद मिश्रा की सबसे “बड़ी राजनीतिक पूंजी” उनकी “व्यक्तिगत पकड़ और जमीन से जुड़ाव” है। वह केवल भाजपा के नेता नहीं हैं, बल्कि चित्रकूट के “हर गांव, हर घर” में उनका “सीधा संपर्क” है। बिना किसी पद के भी वह “लगातार जनता के बीच सक्रिय” रहते हैं।
यही कारण है कि उनकी सामाजिक स्वीकार्यता सभी वर्गों में है। उनकी यही ताकत भाजपा के लिए “सोने पर सुहागा और विपक्ष के पराजय लिए ब्रह्मास्त्र” साबित हो सकती है!
जबकि दूसरी ओर भाजपा से टिकट की दौड़ में लगभग “आधा दर्जन अन्य चेहरे भी शामिल” हैं। यह नेता “लखनऊ से दिल्ली” तक अपनी “पैरवी” में लगे हैं और खुद को “राजनीति के शतरंज” में “पौ बारह” की स्थिति में मान रहे हैं। लेकिन “जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट” है। न तो जमीनी कार्यकर्ता उनके साथ हैं और न ही आम जनता उन्हें स्वीकार कर रही है।
जनता का स्पष्ट मानना है कि “प्रयोग के चक्कर में कहीं फिर से यह सीट हाथ से न निकल” जाए। इसलिए अनुभवी, जिताऊ और जमीन से जुड़े चेहरे भैरों प्रसाद मिश्रा पर ही “दांव” लगाना भाजपा के लिए सबसे “सुरक्षित और फायदेमंद” सौदा होगा। अब देखना यह है कि भाजपा हाईकमान जनता की “इस आकांक्षा पर कितनी जल्दी मुहर” लगाता है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
