City News Uttar Pradesh
बांदा सदर में कांग्रेस का 'मास्टर स्ट्रोक': 'ब्राह्मण' पर 'दांव' हुआ पक्का ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा सदर में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ ! ‘ब्राह्मण’ पर ‘दांव’ हुआ पक्का ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में “बांदा सदर सीट” की “तस्वीर” अब लगभग “साफ” होती दिख रही है। “सपा-कांग्रेस” गठबंधन में यह “सीट” कांग्रेस के “खाते” में जाना “तय” माना जा रहा है। इसके पीछे केवल “सीटों का बंटवारा” नहीं, बल्कि “सोचा-समझा” जातीय समीकरण है।बांदा सदर में कांग्रेस का 'मास्टर स्ट्रोक' ! 'ब्राह्मण' पर 'दांव' हुआ पक्का ?“तर्क” यह है कि सपा जिले की “दो अन्य सीटों” पर “जातीय संतुलन” साध रही है। “बबेरू से पिछड़ा वर्ग और तिंदवारी से क्षत्रिय प्रत्याशी” उतारने की तैयारी है। ऐसे में “सदर” से “सवर्ण प्रत्याशी” उतारना “गठबंधन” के लिए “रणनीतिक मजबूरी” बन जाती है। कांग्रेस इसी “गणित” पर “चल” रही है और उसकी “पहली पसंद ब्राह्मण, दूसरी क्षत्रिय” है। कांग्रेस के “टिकट” को लेकर जो “त्रिकोणीय संघर्ष” दिख रहा है, वह भी “आकस्मिक” नहीं है।संजीव अवस्थी खेरवा का “नाम” फिलहाल “सबसे आगे” होने की “चर्चा” है। वह “निष्ठावान कांग्रेसी और निर्विवाद” हैं ! वह एक बार पहले भी नरैनी विधान सभा से “कांग्रेस के टिकट” पर “चुनाव लड़” चुके हैं। उनके पास “चुनावी अनुभव और हाईकमान” तक “सीधी पहुँच” दोनों बताई जाती है। चर्चाओं के अनुसार “ब्राह्मण चेहरे के रूप में जातीय समीकरण” में उन्हें “फिट” माना जा रहा हैं।दूसरी ओर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित “संगठन” की “बेजोड़ ताकत” हैं। जिलाध्यक्ष होने के नाते “बूथ स्तर” तक उनकी “पकड़” है, “लगातार सक्रियता” उन्हें “टिकट” के “निर्णायक मोड़” पर पहुंचा दे तो आश्चर्य नहीं होगा। “तीसरे दावेदार” पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू हैं। पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के “पुत्र” और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं।राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस की यह रणनीति “दोहरे लाभ” की है। एक ओर “ब्राह्मण प्रत्याशी” उतारकर वह भाजपा के परंपरागत “सवर्ण वोट बैंक में सेंध” लगाना चाहती है, दूसरी ओर गठबंधन के तहत “पिछड़ा-क्षत्रिय-सवर्ण” का “संतुलन” बनाकर “हर वर्ग” को “साधना” चाहती है।बांदा सदर में कांग्रेस का 'मास्टर स्ट्रोक' ! 'ब्राह्मण' पर 'दांव' हुआ पक्का ?अब “सवाल” यह उठता है की “क्षत्रिय जाति से उपयुक्त कन्डीडेट” का “अभाव झेल” रही “कांग्रेस” का क्या “ब्राह्मण कार्ड” सदर में चलेगा। बीते चुनावों में “सदर सीट” पर “जातीय ध्रुवीकरण” निर्णायक रहा है। राजनीति विश्लेषक मानते हैं की यदि सपा का “पिछड़ा-मुस्लिम वोट” कांग्रेस के “ब्राह्मण प्रत्याशी” के साथ “जुड़ता” है तो “समीकरण मजबूत” होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

नगर “पालिका नें निकम्मेपन की हद कर” दी: विमान “उत्सव पर उड़ा दी गर्द”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

डान मुख्तार की गुहार : साहब, मेरा दम निकल जाएगा, स्लो पॉइजन दिया गया है

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कड़ा प्रहार : सरकार बदलते ही बदल जाएगी बुलडोजर की दिशा

City News Uttar Pradesh

आयुर्वेद पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता : इनाम राशि से नवाजे गये विजयी प्रतिभागी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़