
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। जिले में भले ही “मंदाकिनी उफान” पर हो, लेकिन “सियासत में भी उफान कम नहीं” है। विधानसभा चुनाव में अभी “वक्त” है, पर “भाजपा खेमे में दो सीटों” को लेकर अभी से “गुणा-गणित” तेज हो गया है। जिले में कुल दो विधानसभा सीटें हैं, “कर्वी सदर और मानिकपुर”।
दोनों पर ‘अलग-अलग समीकरण’ हैं और दावेदारी भी।मानिकपुर सीट भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन के खाते में है। यहां से अपना दल के अविनाश चंद्र द्विवेदी मौजूदा विधायक हैं। “संगठन में उनकी पकड़” है और “स्वाभाविक रूप से वह फिर से दावेदार” हैं।
लेकिन इस सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला भी “लगातार सक्रिय” हैं। वह भाजपा के सिंबल पर “चुनाव लड़ने” की तैयारी में हैं। ऐसे में मानिकपुर में लड़ाई सीधे दो नामों के बीच सिमट गई है “अविनाश द्विवेदी बनाम आनंद शुक्ला”।
असली “सियासी घमासान कर्वी सदर” में है। यह सीट “सपा के कब्जे” में है, यहां से “अनिल प्रधान विधायक” हैं। भाजपा इस “सीट को वापस” पाने के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ना” चाहती। इसलिए यहां “तीन प्रबल दावेदार” सामने हैं।
पहला नाम पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्रा का है, जिनकी “छवि जमीनी नेता” की है। दूसरा नाम पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का है, जो “पिछला चुनाव हार” गए थे और इस बार फिर “किस्मत” आजमाना चाहते हैं। तीसरा नाम मानिकपुर के ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का है, जो “युवा और लोकप्रिय चेहरे” के रूप में “उभरे” हैं।
क्षेत्र की “जनता की बात” करें तो “कर्वी में भैरों मिश्रा का जन-संपर्क और सक्रियता चंद्रिका उपाध्याय से बेहतर” मानी जा रही है। वह हर “छोटे-बड़े मुद्दे पर मुखर” रहते हैं। वहीं अरविंद मिश्रा ब्लॉक प्रमुख रहते हुए “लगातार क्षेत्र में बने” हुए हैं। कुल मिलाकर “स्थिति साफ” है, मानिकपुर में “दो” और कर्वी में “तीन चेहरों” के बीच “टिकट की दौड़” है। अब देखना होगा कि भाजपा आलाकमान “किस चेहरे पर भरोसा” जताती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
