City News Uttar Pradesh
बांदा में 'भाजपा' क्या हुई 'रोग ग्रस्त' ? क्यों नहीं 'निरोग' हो पा रहा 'संगठन' ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते जा रहे हैं, लेकिन जिले में ‘भाजपा संगठन की जमीनी हकीकत’ को लेकर पार्टी के ‘भीतर असंतोष खुलकर सामने’ आने लगा है ? कई पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ‘संगठन’ अब ‘जनता के मुद्दों और बूथ की मजबूती’ की बजाय “ठेकेदारी, सेटिंग और कमाई” का अड्डा बन गया है?

बांदा में 'भाजपा' क्या हुई 'रोग ग्रस्त' ? क्यों नहीं 'निरोग' हो पा रहा 'संगठन' ?पार्टी सूत्रों के अनुसार जिले की ‘चार विधानसभा सीटों’ में ‘समीकरण’ पूरी तरह ‘अलग-अलग’ हैं। सदर में विधायक प्रकाश द्विवेदी और तिंदवारी में विधायक एवं जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद अपने ‘विश्वसनीय कार्यकर्ताओं’ और ‘बूथ स्तर की सक्रिय टीम’ के ‘दम पर पार्टी को संभाले’ हुए हैं।

बांदा। नए वर्ष के आगमन पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनपदवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने संदेशों में विकास, समृद्धि और सुशासन को नए वर्ष का संकल्प बताते हुए जनता के सहयोग से प्रदेश को अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।दोनों क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के ‘साथ-साथ’ संगठनात्मक कार्यक्रम भी इन्हीं के ‘प्रयासों से आगे बढ़’ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन ‘दोनों सीटों’ पर अभी भी ‘पार्टी का बूथ ढांचा’ मजबूत दिखाई दे रहा है।

भाजपा के आंतरिक 'सर्वे' में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर 'लटकी' तलवार, 67 सीटें कमजोरलेकिन इसके ‘उलट’ बबेरू और नरैनी विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति ‘कथित रूप’ से ‘बेहद कमजोर’ बताई जा रही है। आरोप है कि वहां मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के बीच कोई समन्वय नहीं है। बबेरू की स्थिति पर जमीनी तैयारी शून्य के आरोपों में है ! नरैनी में भी ‘संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं’ की ‘उपस्थिति कम’ हो रही है और ‘पुराने कार्यकर्ता हाशिए’ पर चले गए हैं।

बांदा में 'भाजपा' क्या हुई 'रोग ग्रस्त' ? क्यों नहीं 'निरोग' हो पा रहा 'संगठन' ?सबसे ज्यादा चर्चा ‘जिला संगठन के कामकाज’ को लेकर है। ‘पार्टी से जुड़े लोगों’ का कहना है कि जिला संगठन में उपाध्यक्ष राजभवन, महामंत्री निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा और अमित सेठ जैसे पदाधिकारी ‘अपनी व्यक्तिगत मेहनत और लगन से संगठन’ को चलाने का ‘प्रयास’ कर रहे हैं। इन्हीं 4 लोगों के ‘भरोसे आज भी जिला स्तर’ के कई ‘कार्यक्रम और बूथ संपर्क अभियान’ चल रहे हैं। अगर यह लोग नहीं होते तो ‘संगठन की हालत और खराब’ होती। मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना को इतना ‘कमजोर’ कर दिया गया हैं की वह ‘मीडिया को कैसे समेटें इसी टेंशन’ में रहते हैं।

भाजपा का 'टिकट-कट' ऑपरेशन शुरू, 'गायब' विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाजसंगठनात्मक पदों का इस्तेमाल व्यक्तिगत हितों और “ठेकेदारी” के लिए किया जा रहा है ! ‘पार्टी के अंदर’ यह ‘कहावत’ भी आम हो गई है “बोआ पेड़ बबूल का आम कहाँ से होय”। राजनीतिक जानकारों का मानना है की अगर ऐसा ही चलता रहा तो 2027 में इसका सीधा असर वोट प्रतिशत पर पड़ेगा। सरकार की ‘योजनाएं और विधायकों की मेहनत’ एक तरफ है, लेकिन ‘संगठनात्मक कमजोरी’ दूसरी तरफ ‘भारी पड़’ सकती है!

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जन विश्वास महारैली: राहुल गांधी ने बेरोजगारी का जिक्र कर बढ़ाया सियासी पारा, पीएम मोदी पर भी लगाया बड़ा आरोप

News : दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 50 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली सनसनी 

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

Banda- खाद-बीज और उपकरणों की दी गई जानकारियां…

City News Uttar Pradesh

शालिनी का राजनीति की आड़ में ‘खौफ’ का खेल ? ‘अंधेर उजागर’, अब सलाखों के पीछे

City News Uttar Pradesh

बांदा का “भविष्य” तय करेगी नई महायोजना: शहरी विकास के लिए का “खाका” तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़