City News Uttar Pradesh
चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। महोबा और हमीरपुर की ‘बारिश का पानी’ अब बांदा के पैलानी क्षेत्र में ‘चंद्रावल नदी का रौद्र रूप’ बनकर पहुंचा है। नदी में ‘अचानक बढ़े जलस्तर ने गौरी-अमरा और पड़ोहरा रपटा को पूरी तरह जलमग्न’ कर दिया है। दोनों रपटों पर कई फीट ‘पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बंद’ हो गया और देखते ही देखते ‘करीब 35 गांवों का ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क प्रभावित’ हो गया। हालात ऐसे हैं कि जरूरी काम के लिए ग्रामीणों को अब ‘नाव का सहारा‘  लेना पड़ रहा है।

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोरचंद्रावल नदी महोबा से निकलकर हमीरपुर होते हुए बांदा के पैलानी क्षेत्र में पहुंचती है और आगे ‘केन नदी’ में मिल जाती है। महोबा और हमीरपुर में हुई बारिश का पानी नदी के जरिए पैलानी पहुंचने से जलस्तर लगातार बढ़ा है। नदी के उफान का सबसे ज्यादा असर ‘गौरी-अमरा और पड़ोहरा रपटा’ पर दिखाई दे रहा है। ‘पानी रपटों के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजर’ रहा है, जिसके चलते ‘प्रशासन ने आवागमन रोक’ दिया है।

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोररपटों के डूबने से बरेहटा, अमारा, पड़ोहरा, भाथा, नादादेव, सिंधनकला, अमचौली, मड़ौलीखुर्द और गड़ौला समेत ‘करीब 35 गांव प्रभावित’ हुए हैं। ग्रामीणों के सामने सबसे ‘बड़ी समस्या जरूरी सेवाओं’ तक पहुंचने की है। ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय जाने के लिए ‘लोगों को परेशानी उठानी पड़’ रही है। किसानों की मुश्किल भी कम नहीं है। रास्ता बंद होने से कई किसान अपनी उपज बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं मरीजों को इलाज के लिए ले जाने, स्कूली बच्चों के आवागमन और नौकरीपेशा लोगों के रोजमर्रा के सफर पर भी ‘संकट’ खड़ा हो गया है।

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोरस्थिति की गंभीरता को देखते हुए ‘पैलानी एसडीएम भूपेंद्र सिंह’ ने ‘दोनों जलमग्न रपटों का मौके पर निरीक्षण’ किया। उन्होंने ‘सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए चार होमगार्ड और कई गोताखोरों को लाइफ जैकेट व नाव’ के साथ ‘तैनात’ किया है। पुलिस बल भी मौके पर लगाया गया है, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव के बीच रपटा पार करने की कोशिश न करे। एसडीएम ने निर्देश दिया कि ‘नाव से नदी पार’ करने वाले लोग हर हाल में ‘लाइफ जैकेट’ पहनें। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि पानी में डूबे रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

बिल चुकाओ वरना अंधेरे में डूब जाओ: 46 हजार उपभोक्ता रडार पर, होगी कानूनी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

पालिका के बर्खास्त चेयरमैन मोहन साहू पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में जल्द खुलेगा पशुपालन महाविद्यालय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

ब्रेकिंग न्यूज़