28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, गांवों में निकल रहा नाइट कर्फ्यू का दम ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के चलते नाइट कर्फ्यू का दम निकल रहा है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन होने के साथ पूरी रात गांवों की चौपालें आबाद रहीं। कोई अपने चुनाव चिह्न हेलीकाप्टर तो कोई साइकिल के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचा। किसी ने अमरूद दिखाया तो किसी ने उगता हुआ सूरज दिखाया। घर-घर जाकर कुंडी बजाकर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।


बुधवार को ब्लॉक महुआ और नरैनी पर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। प्रत्याशियों ने अतर्रा ग्रामीण के मजरे समेत बदौसा, फतेहपुर आदि गांवों में प्रत्याशियों का जमघट लगा रहा। रातभर प्रत्याशियों ने ग्रामीणों के घर-घर जाकर दरवाजा खटखटा कर लोगों को जगाया और अपने पक्ष में चुनाव करने की गुजारिश की। फौजदार का पुरवा के 80 वर्षीय राजा भैया यादव ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के बावजूद प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। दरवाजा खटखटा कर नींद हराम कर देते हैं। उधर, अलग-अलग तरह से प्रत्याशी ग्रामीणों को लुभाने में जुटे हैं। कोई लंच पैकेट बंटवा रहा है तो कोई कपड़े देकर। गांवों की चौपालों में रात के साथ प्रत्याशी और समर्थक रतजगा कर रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें खिलाडियों का बढ़ाया हौसला: सरकार खेल पर है मेहरबान

City News Uttar Pradesh

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

चार साल की मासूम से दरिंदगी ! अगवा कर कुकृत्य : झाड़ियों में खून से सराबोर मिली थी बच्ची

पीएम योजना में ‘भ्रष्ट तंत्र’ का फर्जीवाड़ा: अपात्रों की जेब में पहुंचा पैसा, प्रशासन पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh

दुनिया से अलविदा हुये देवर-भाभी: बोलेरो ने टक्कर मार जीवन लीला की समाप्त

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: ‘राम मार्ग’ बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर।

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़