City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बंदियों' की 'जान' दांव पर: मंडल कारागार में एक भी एंबुलेंस नहीं उपलब्ध
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘बंदियों’ की ‘जान’ दांव पर: मंडल कारागार में एक भी एंबुलेंस नहीं उपलब्ध

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंदियों की जिंदगी ‘भगवान भरोसे’ है। 567 की क्षमता वाली जेल में इस समय 741 बंदी-कैदी ठूंसे हुए हैं। लेकिन इतनी बड़ी संख्या के बावजूद जेल के पास अपनी एक भी एंबुलेंस नहीं है। नतीजा- किसी की तबीयत बिगड़े तो इलाज के लिए मिनटों की जद्दोजहद। जेल प्रशासन के पास न कोई स्टैंडबाय वाहन है,न मेडिकल इमरजेंसी के लिए त्वरित संसाधन। गंभीर हालत में बंदी को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजने के लिए बाहर से एंबुलेंस और सुरक्षा बल का इंतजार करना पड़ता है। इसी देरी में कई बार हालत बिगड़ जाती है।

विचाराधीन बंदियों के लिए राहत: धारा 479 पर जेल में जागरूकता शिविरपिछले माह की दो घटनाओं ने इस लापरवाही को उजागर कर दिया। पहले बंदी अभिषेक सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली, फिर बंदी नितीश की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने को लेकर सवाल उठे। सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन ने कई बार शासन को पत्र लिखकर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

बांदा मंडल कारगार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेलकारागार विशेषज्ञ मानते हैं कि भीड़भाड़ वाली जेल में हृदयाघात, झगड़े, आत्महत्या के प्रयास जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में गोल्डन आवर में इलाज न मिलना सीधे जान पर बन आती है। जेल अधीक्षक शिकांत सिंह का कहना है कि एंबुलेंस की मांग फिर से उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। लेकिन सवाल यह है कि 741 बंदियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने वाली जेल कब तक बाहरी साधनों के भरोसे चलेगी? बंदियों की संख्या बढ़ रही है, बीमारियां बढ़ रही हैं, घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन व्यवस्था वहीं की वहीं है। अब जरूरत सुविधा की नहीं, जरूरत जान बचाने के इंतजाम की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मायके की कृषि कला का कमाल , ससुराल हुआ मालामाल ! …

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

City News Uttar Pradesh

बांदा में पंचायत चुनाव का ‘बदला हिसाब’ : अब 900 वोटर पर ‘एक’ बूथ, हर गांव में बनेगा ‘मतदान केंद्र’

मुख्तार अंसारी मुस्कराया : हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट नें किया दोष मुक्त

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बासू बोली: “वामदेव की नगरी” विकास में बोलेगी “बम -बम”

Banda : “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कर रही संगठन का सृजन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़