29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की सड़कों पर 'मौत के यमराज' का 'राज': प्रशासन बिल्कुल बेखबर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा की सड़कों पर ‘मौत के यमराज’ का ‘राज’: प्रशासन बिल्कुल बेखबर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की सड़कों पर मौत खुलेआम खड़ी है ! जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं ! दो नेशनल हाईवे और चार स्टेट हाईवे से हर दिन मौरंग-गिट्टी लादकर गुजरने वाले पांच हजार से ज्यादा ट्रक अब सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं ! हाईवे किनारे ढाबों पर रुकते ही ड्राइवर ‘नियम-कायदे’ भूल जाते हैं। ट्रकों को सड़क की पटरियों पर ही लावारिस छोड़ दिया जाता है। न रेडियम, न इंडीकेटर, न पार्किंग लाइट। रात के अंधेरे में यह खड़े ट्रक ‘ब्लैक स्पॉट’ बन जाते हैं।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?तेज रफ्तार से आ रहे दो पहिया और चार पहिया वाहन सीधे इनसे टकरा रहे हैं। हर महीने कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं, पर सिस्टम की नींद नहीं टूट रही। यह हाल तब है जब संभागीय परिवहन विभाग हर गोष्ठी में सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाता है और कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करता है। हकीकत यह है कि न चालकों में डर है, न अफसरों में इच्छाशक्ति। हाईवे पुलिस और आरटीओ की गाड़ियां इन्हीं रास्तों से गुजरती हैं, पर अवैध पार्किंग पर सबकी आंखें बंद हो जाती हैं।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?गंभीर बात यह है की क्या किसी बड़े जनप्रतिनिधि या अफसर के परिवार के साथ हादसा होने का इंतजार है? क्योंकि आम आदमी की जान की कीमत तो यहां लगती ही नहीं। ढाबों के बाहर घंटों खड़े ये ट्रक सिर्फ जाम नहीं लगा रहे, बांदा की सड़कों का ‘खून’ बहा रहे हैं।

'ढाबों' के बाहर खड़े 'यमराज': मौत की पटरियों पर दौड़ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन?जब तक प्रशासन अवैध पार्किंग के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति नहीं अपनाता और रात में गश्त बढ़ाकर चालान नहीं करता, तब तक हादसों का ये ‘ग्राफ’ चढ़ता रहेगा ! फिलहाल बांदा की जनता को अपनी जान खुद ही बचानी होगी। स्टीयरिंग पर हाथ रखने से पहले याद रखिए, अगला लावारिस ट्रक आपके रास्ते में भी खड़ा हो सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े

City News Uttar Pradesh

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : मानवेंद्र बोले मोदीऔर योगी हैं कर्मयोगी …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में कमी तो होगी सख्त कार्यवाई !

City News Uttar Pradesh

नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप : फिलहाल नहीं हो पाई शिनाख्त

ब्रेकिंग न्यूज़