City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। हाथी के मामले में डकैत ददुआ के बेटे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के खिलाफ कर्वी कोतवाली में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग ने दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व विधायक पर सुपुर्दगी में दिए गए हाथी को चोरी से बेचने और फर्जी कागज तैयार कर बाहर भेजने का आरोप लगाया है। वन विभाग ने हाथी को गुजरात ले जाते समय मध्यप्रदेश के जिला सतना से पकड़ा था।

चित्रकूट में डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा
उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में मोस्ट वांटेड रहे डकैत शिवकुमार पटेल ददुआ ने यह हाथी करीब 15 साल पहले बिहार से खरीदा था और जय सिंह नाम रखा था। वर्ष 2007 में ददुआ के मारे जाने के बाद हाथी उसके बेटे वीर सिंह पटेल के पास था। डेढ़ साल पहले बेकाबू हाथी ने रैपुरा रेंज के गौरिहा उत्पात मचाया था। वन विभाग ने पूर्व विधायक से हाथी के कागजात मांगे थे लेकिन वह नहीं दिखा पराए थे। विभाग ने हाथी को जब्त कर लिया था।

दुधवा नेशनल पार्क भेजने के लिए परमिशन मांगा था, पर समय से परमिशन नहीं मिली। महावत मुटुन के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज कर हाथी को पूर्व विधायक की सुपुर्दगी में दे दिया था। इसके बाद भी हाथी तीन बार बेकाबू हुआ था। डीएफओ ने कई बार शासन को पत्र लिखा, लेकिन परमिशन न मिलने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था।

डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप
रविवार को वन विभाग ने ट्रक में लादे हाथी को मध्यप्रदेश जिला सतना के सिंहपुर बैरियर में पकड़ा। डीएफओ आरके दीक्षित के मुताबिक पूर्व विधायक ने हाथी को 50 लाख में गुजरात की एक कंपनी को बेच दिया था। जिसको ट्रक से जामनगर गुजरात ले जाया जा रहा था। विभाग की संपत्ति को बेचने के मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर हाथी को दुधवा नेशनल पार्क भेज दिया था। वहीं आपराधिक मामले के रैपुरा रेंज के गार्ड शिवनरेंद्र द्विवेदी ने कोतवाली कर्वी में तहरीर दी थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पूर्व विधायक के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की बड़ी सौगात: माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आदेश जारी

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का हुआ कत्ल : पिता ने तोड़ा दम और भाई भी बेदम, युवक ने चाचा संग वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

मजदूर की तालाब में डूबने से मौत : चौबिस घंटे बाद निकल पाया शव

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़