City News Uttar Pradesh
खाकी पर टूटा 'काल': यमुना की लहरों ने छीना 'जवान', पांच घंटे बाद मिला 'सिपाही' का शव
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खाकी पर टूटा ‘काल’: यमुना की लहरों ने छीना ‘जवान’, पांच घंटे बाद मिला ‘सिपाही’ का शव

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। वर्दी पहनकर दूसरों की जिंदगी की रक्षा करने वाला एक जवान रविवार को खुद जिंदगी की जंग हार गया। चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया यमुना नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ ही पलों में तेज धारा ने उन्हें अपनी आगोश में समा लिया। करीब पांच घंटे तक मौत और जिंदगी की तलाश चलती रही, लेकिन जब नदी ने उन्हें लौटाया तो वह निर्जीव थे। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

खाकी पर टूटा 'काल': यमुना की लहरों ने छीना 'जवान', पांच घंटे बाद मिला 'सिपाही' का शवरविवार को अनुराग सिंह यमुना पुल पार कर फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक एक परचून की दुकान पर खड़ी की और वहां से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर नदी किनारे पहुंचे। प्रत्यक्ष जानकारीके अनुसार, नहाते समय उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते नदी की धार उन्हें निगल गई। घटना की सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू, सीओ सदर सौरभ सिंह, पपरेंदा चौकी प्रभारी अंश त्यागी और ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में व्यापक खोज अभियान चलाया गया। करीब पांच घंटे की अथक मशक्कत के बाद उनका शव नदी के बीच से बरामद किया गया।

खाकी पर टूटा 'काल': यमुना की लहरों ने छीना 'जवान', पांच घंटे बाद मिला 'सिपाही' का शवअनुराग के ससुर रणबीर सिंह भी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सेजल दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अब हर किसी की जुबान पर एक ही प्रश्न है जो जवान रोज दूसरों की सुरक्षा के लिए वर्दी पहनता था,उसकी जिंदगी यमुना की लहरों ने इतनी बेरहमी से क्यों छीन ली?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच

City News Uttar Pradesh

शादी से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार: एक झपकी ने छीन ली तीन जिंदगियां, गूंज उठी चीख-पुकार

Banda : कैसे बनेगा पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, 174 मतदान केंद्रों पर नहीं है रसोई घर …

क्रूरता के कारोबार पर पुलिस का ‘प्रहार’: डीसीएम बना था ‘यातना गृह’, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़