23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी
उत्तर प्रदेश

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रयागराज -झांसी क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी निर्वाचित होने वाले बांदा जनपद निवासी डा. बाबूलाल तिवारी ने अपने सियासी सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। 37 साल पहले वह बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद के तीन चुनाव लड़े थे, लेकिन इन तीनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार वह उच्च सदन में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी
Babulal Tiwari reached the upper house from student union politics

बाबूलाल तिवारी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर 1986 में बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इसके बाद से वह सियासत में लगातार सक्रिय बने रहे। 1989 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर बांदा की नरैनी विधानसभा से चुनाव लड़ा था, परंतु वे इस चुनाव में सफल नहीं हो पाए थे। जबकि, साल 2008 व 2014 में उन्होंने एमएलसी की स्नातक सीट से चुनाव लड़े थे और दोनों ही बार वे दूसरे स्थान पर रहे थे।

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी
Babulal Tiwari reached the upper house from student union politics

अपने सियासी सफर में बाबूलाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की राजनीति में भी जमकर सक्रिय रहे। बांदा में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे तो झांसी में भाजपा के नगर महामंत्री भी रहे। इसके अलावा बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा व अन्य संगठनों से भी उनका जुड़ाव बना रहा।

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी
Babulal Tiwari reached the upper house from student union politics

बाबूलाल तिवारी ने उच्च शिक्षा बुंदेलखंड महाविद्यालय से हासिल की। इसी दरम्यान वे यहां से छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे इसी कॉलेज में शिक्षक हो गए थे और बाद में प्राचार्य बने। लगभग दस साल तक वे बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य रहे। हाल ही में 30 जून 2022 को वह सेवानिवृत्त हुए। यह भी इत्तेफाक रहा है कि बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल से ही वह शुक्रवार को एमएलसी निर्वाचित होकर निकले।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाभी का ‘देवर’ ही निकला ‘गुनहगार’: 9 लाख के ‘उड़ाए’ गहने, पर्दाफ़ाश से ‘रिश्ते’ हुए ‘शर्मसार’ !

जंगलों व पहाड़ियों में अपर एसपी के साथ भारी पुलिस बल ने की एन्टी डकैती काम्बिंग

City News Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर गुलजार हुईं ‘भाई’ की ‘कलाइयां’: बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, चेहरे पर खिला प्यार

City News Uttar Pradesh Desk

बर्गर लैंड अग्निकांड के पीड़ितों से मिले विधायक प्रकाश : हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बांदा : औधोगिक एरिया के बिजली तार होगें दुरुस्त…

Banda-चौदह किलोमीटर दूर मिला शिकारी का शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़