24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच के बिना ही विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की हुई गिरफ्तारी का असर बुंदेलखंड में दिखा। गैर वित्त पोषित स्कूल एसोसिएशन कींअपील पर बुंदेलखंड के सभी तीन सौ निजी स्कूल मंगलवार को बंद रहे। चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में कमिश्नर को ज्ञापन दिया। निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल
Azamgarh episode showed widespread impact in Bundelkhand as well: schools remained closed

ज्ञापन में कहा गया है कि आजमगढ़ गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा ने बैग की तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़े जाने पर विद्यालय में खुदकुशी कर ली। यह घटना अत्यंत दुखद है। हम संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन इस घटना पर सवाल उठता है कि कैसे विद्यालय का प्रिंसिपल और शिक्षक इसमें दोषी हो सकता है! जिनको धारा 305 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया है। ज्ञापन में मांग की गई की घटना की निष्पक्ष जांच की जाये। जांच के उपरांत यदि संबंधित व्यक्ति दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।


ज्ञापन देने वालों में सचिव मनीष गुप्ता, उपसचिव श्यामजी निगम के अलावा निदेशक सेंट जॉर्ज स्कूल अल्बर्ट रस्किन, प्रबंधक बचपन प्ले स्कूल प्रवी यादव, प्रबंधक एमटी इंटरनेशनल स्कूल विप्रांश यादव, प्रधानाचार्य गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजेंद्र सिंह, प्रबंधक कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल सौरभ यादव, प्रबंधक बांदा पब्लिक स्कूल आलोक त्रिपाठी, प्रबंधक पंडित राम कृपाल बालिका इंटर कॉलेज जखनी डॉक्टर दिनेश दीक्षित, प्रधानाचार्य सेंट जेवियर स्कूल रीना सिंह, प्रधानाचार्य विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रधानाचार्य संत तुलसी पब्लिक स्कूल, प्रधानाचार्य भागवत प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल आदि शामिल रहे ।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती: बुलडोजर देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh

प्रतिबंधित पालीथिन पर नहीं अंकुश: प्रशासन नें दे दी है खुली छूट ? पालिका असहाय

City News Uttar Pradesh

बांदा में करोड़ों का ‘फर्जी बैनामा’ : माफिया तंत्र ‘बीस साल’ बाद ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh

बाढ़ का प्रकोप : डीएम नें किया निरीक्षण, मजरे खाली कराने के आदेश …

ब्रेकिंग न्यूज़