City News Uttar Pradesh
हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा' भी लाइन में
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा’ भी लाइन में

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हथौड़ा के जामिया अरबिया मदरसे के मौलाना नजीब की कुंडली अब पुलिस खंगाल रही है। फर्जी रजिस्ट्री कांड में नाम उछलते ही साहब पर गैंगस्टर एक्ट की तलवार लटक गई है। ऊपर से ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का डर अलग। चर्चा तो यहां तक है कि इस बार मामला ‘रफा-दफा’ नहीं होगा।

हथौड़ा मदरसा का 'मौलाना नजीब' बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्जफिलहाल मौलाना नजीब फर्जी रजिस्ट्री के खेल में फंसे हैं। आरोप है कि जमीन के कागजों में हेरफेर का तार मदरसे तक जुड़ता है। पुलिस ने फाइल खोली तो पुराने किस्से भी बाहर आने लगे। अब अधिकारी बोल रहे हैं कि सबूत पक्के हुए तो गैंगस्टर लगेगा और संपत्ति पर बुलडोजर भी घूमेगा। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का शिकंजा भी तैयार है। मतलब, इस बार बचना अल्ला के करम पर है!

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा' भी लाइन मेंवैसे हथौड़ा का यह मदरसा विवादों का केंद्र रह चुका है। अंखियों के झरोखे से इसका इतिहास देखें तो 2018 में एन आईए की एंट्री यहां हुई थी। कश्मीर में पकड़े गए संदिग्ध की डायरी में नाम-मोबाइल नंबर मिला तो एनआईए सीधे हथौड़ा पहुंच गई। यहां कश्मीरी छात्रों से घंटों पूछताछ हुई। मदरसा तब पहली बार ‘राष्ट्रीय कुचर्चा’ में आया।

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा' भी लाइन मेंदरअसल यहां विदेशी पैसे और छात्र पढ़ने आते हैं। तालीम कम, सवाल ज्यादा? लेकिन हर बार मामला ऊपर-ऊपर से ‘मैनेज’ हो जाता था? वर्ष 2022 की एक जांच में मदरसा गैर मान्यता प्राप्त निकला। मतलब, कागज पर चल ही नहीं सकता। फिर भी चलता रहा। “रसूख ऊपर तक” था और “सब मामले अलविदा” हो गए। माफिया अतीक की मेहरबानियां भी यहां रही हैं। प्रामाणिक तौर पर आना जाना था।

हथौड़ा मदरसा का 'मौलाना नजीब' बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्जइस बार पेंच फंसा है। फर्जी रजिस्ट्री का मामला सीधा जमीन से जुड़ा है। पुलिस कह रही है कि गैंगस्टर एक्ट लगते ही संपत्ति जब्त होगी। साथ ही ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का मतलब समझ ही गए होंगे। एसपी पलाश बंसल कह रहे हैं “कानून अपना काम करेगा।” जनता कह रही है,“देखते हैं, इस बार कानून बड़ा या रसूख बड़ा।”

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का हुआ ड्राई रन…

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

ब्रेकिंग न्यूज़