28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा का जिले में 'डाउन फाल' ? सांसद कृष्णा पर उठ रहे सवाल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

सपा का जिले में ‘डाउन फाल’ ? सांसद कृष्णा पर उठ रहे सवाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिल में ‘समाजवादी पार्टी का डाउन फाल तेजी’ से हो रहा हैं। पार्टी की सांसद कृष्णा पटेल की कैडर कार्यकर्ता एवं पार्टी की नीतियों के प्रति निष्क्रियता नें संगठन औऱ जनता के बीच दुराव की स्थिति उत्पन्न कर दी हैं ! यह स्थिति विधान सभा चुनाव में विस्फोटक साबित हो सकती है।

सपा का जिले में 'डाउन फाल' ? सांसद कृष्णा पर उठ रहे सवाल ! जिले चार विधान सभा सीटें है। बांदा, नरैनी, बबेरूऔर तिंदवारी। इसमें एक मात्र बबेरू विधान सभा सपा के पाले में है। यहां से विशंभर यादव तीसरी बार विधायक है औऱ वर्तमान में पार्टी की नीतियों की बुलंदी औऱ क्षेत्र में सभी जातियों में समुद्र सी राजनीतिक गहराई की सी पैठ रखते हैं। यह बात दीगर हैं की सांसद कृष्णा विधायक विशंभर की बढ़ती लोकप्रियता से बेचैन हैं?

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', सियासत गर्मइसके लिये वह हर ऐसा कूटनीतिक हथकंडा अपना रही हैं जो विधायक विशंभर औऱ पार्टी को नुकसान एवं भाजपा को कथित तौर फायदा पहुंचाए, लेकिन विशंभर के “राजनीतिक ब्रह्म दंड” के आगे उनके सारे प्रयास विफल हो रहे हैं। चर्चाओं की मानें तो नरैनी विधान सभा में सपा की हालत पिछली प्रत्याशी किरण वर्मा नें नाजुक कर दी हैं?

सांसद कृष्णा पटेल 'प्रेस वार्ता' में नहीं हुईं शामिल: जनता के 'सवालों" से बचाव क्यों ?इस क्षेत्र से सांसद कृष्णा का ‘कटाव’ भी ‘कोढ़ में राजनीतिक खाज’ के नजरिये से देखा जा रहा है? कोई ऐसा सपा नेता नहीं दिखाई देता जो ‘चुनावी नैया पार’ कर दें। यहां तो जनता रालोद के प्रदेश महासचिव ‘वीरेंद्र साक्षी’ की ‘माला जपती’ हैं।

नरैनी विधानसभा बनेगी 'हॉट सीट': वीरेंद्र साक्षी की 'एंट्री' से बदल सकते हैं 'चुनावी समीकरण'बांदा एवं तिंदवारी में भी सपा में पतझड़ हैं। एक दो लोगों को छोड़कर यहां टिकटार्थी भले ही अपने मुंह मिया मिट्ठू बनें लेकिन अधिकांश का कोई पुरसा हाल नहीं। इन दोनों सीटों पर भी सांसद कृष्णा पटेल की कथित राजनीतिक स्थिति औऱ भाजपा के प्रति पुराना उमड़ता प्यार जय श्रीराम बोल रहा हैं?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

यूपी : जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात, रिकॉर्डिंग को लेकर भी होगी व्यवस्था

भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना

Banda : भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत …

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़